ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप: वूमेंस 10मी एयर पिस्टल टीम इंवेंट में भारत ने जीता गोल्ड मेडल
नई दिल्लीः भारत ने वूमेंस 10मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह प्रतियोगिता ISSF वर्ल्ड कप के तौर पर नई दिल्ली में चल रही है। भारतीय टीम में मौजूद मनू भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल और श्री निवेथा परमानन्थम ने स्वर्ण पदक सुरक्षित करने के लिए अपने पोलिश विरोधियों को आसानी से हराया।
यशस्विनी ने लगातार दूसरे दिन जीता सोना-
यशस्विनी सिंह देसवाल ने लगातार दूसरे दिन गोल्ड जीता है। इससे पहले यशश्विनी देवाल ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता था। अपनी श्रेणी में उन्होंने कुल 238.8 अंक हासिल किए। जबकि मनु भाकेर ने सिल्वर मेडल जीता था। उनके कुल अंक 236.7 थे।
हालांकि शूटिंग के दौरान दोनों ही टीमों की ओर से उनका सर्वश्रेष्ठ नहीं दिखाई दिया लेकिन भारतीय तिकड़ी 16-8 से जीतकर कप को घर लाने में काफी थी।
भारत ने धीमी शुरुआत की और पोल्स ने 4-2 से लीड ले ली लेकिन उसके बाद टीम इंडिया का गेम को ऊपर किया और उनके प्रतिद्वंदी धीरे-धीरे संघर्ष करते हुए दिखाई दिए।
2-4 से पीछा करते हुए भारत ने अगले 6 सीरीज को जीता और 14-4 की लीड कर ली। हार की कगार पर पहुंचकर पोलिश टीम ने पलटवार करने की कोशिश की और अगली दो सीरीज जीतकर स्कोर 14-8 कर दिया लेकिन तब तक वे बहुत पीछे हो चुके भारत ने अगली सीरीज कब्जा कर स्कोर 16-8 कर दिया।
इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल की इवेंट में टीम इंडिया ने सिल्वर मेडल जीता है।
बता दें कि शूटिंग वर्ल्ड कप दिल्ली में चल रहा है। 18 मार्च से दिल्ली में वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई है जोकि 29 मार्च तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के 57 देशों के 294 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से 57 एथलीट इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications