For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

निशानेबाजी वर्ल्ड कप में जीतू राय ने जीता गोल्ड, अमनप्रीत को सिल्वर

भारत के लिए सिंगल में इवेंट में यह भारत का पहला गोल्‍ड मेडल है। खास बात ये रही कि इस इवेंट का सिल्‍वर मेडल भी भारत के ही खाते में आया। सिल्वर मेडल अमनप्रीत सिंह ने हासिल किया।

By Rizwan

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्‍डकप में आज (बुधवार) स्टार शूटर जीतू राय ने गोल्‍ड मेडल पर कब्जा कर भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई। जीतू राय ने 50 मीटर एयर पिस्‍टल इवेंट में सोने का तमगा अपने नाम किया। भारत के लिए सिंगल में इवेंट में यह भारत का पहला गोल्‍ड मेडल है। खास बात ये रही कि इस इवेंट का सिल्‍वर मेडल भी भारत के ही खाते में आया। सिल्वर मेडल अमनप्रीत सिंह ने हासिल किया।

इससे पहले सोमवार को जीतू राय और हिना सिद्धू ने टूर्नामेंट की 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। जीतू ने मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्‍टल इवेंट में भी कांस्य पदक जीता था। इससे पहले 24 फरवरी को भारतीय निशानेबाज पूजा घटकर ने निशानेबाजी विश्वकप के महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत के पदकों का खाता खोला था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+