For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ISSF विश्व कप में सौरभ चौधरी-मनु भाकेर की जोड़ी ने जीता सिल्वर, ओलंपिक्स में बढ़ी पदक की उम्मीद

ISSF World Cup
Photo Credit: SAI Media Twitter

नई दिल्ली। क्रोएशिया में जारी शूटिंग विश्व कप में शनिवार को भारतीय युवा निशानेबाज मनु भाकेर और सौरभ चौधरी ने खाते में एक और मेडल डालने का काम किया है। गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में सौरभ चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोला था। वहीं पर शनिवार को युवा निशानेबाज मनु भाकेर और सौरभ चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन विश्व कप में सिल्वर मेडल जीतने का काम किया। मनु और सौरभ को 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्सड इवेंट के फाइनल मैच में रूस की टीम के सामने 12-16 से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडर जीतने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर धवन के साथ किसे मिलेगा ओपनिंग का मौका, शॉ-पाड्डिकल या गायकवाड़

भारतीय खेल प्राधिकरण ने इसको लेकर ट्वीट किया,'मनु भाकेर और सौरभ चौधरी को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम ने आईएसएसएफ विश्व कप में सिल्वर मेडल जीता है, इसके लिये उन्हें ढेर सारी बधाई।'

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने इस इवेंट में अपना तीसरा मेडल जीतने का काम किया है। भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में हंगरी को 16-12 से हराकर जीत हासिल की थी। भारतीय महिला टीम में राही सर्नाबत, मनु भाकेर और यशस्विनी जायसवाल ने पहले 2 राउंड में टॉप पर रहकर अपनी दावेदारी पक्की की थी, हालांकि गोल्ड मेडल मैच से यह टीम 2 अंक से पीछे रह गई।

और पढ़ें: वेस्टइंडीज की टीम में वापस लौटे आंद्रे रसेल- क्रिस गेल, WI के खिलाफ हुआ 13 सदस्यीय टीम का ऐलान

फाइनल मैच में गोल्ड जीतने वाली बुल्गारिया की टीम ने 576 अंक हासिल किये ते तो वहीं पर सिल्वर जीतने वाली जर्मनी की टीम ने 575 अंक हासिल किये थे। वहीं पर भारतीय टीम ने 573 अंक हासिल किया था और सिर्फ 2 अंक से पीछे रह गये। ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय टीम का सामना हंगरी की वेरोनिका मेजर, सारा फैबियन और मिरियम जाको की तिकड़ी का सामना हुआ, जहां पर भारतीय 10 में से पहले 7 शॉट जीतकर 14-6 से बढ़त हासिल की।

Story first published: Saturday, June 26, 2021, 19:42 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+