ISSF वर्ल्ड कप में भारत ने जीता एक और सिल्वर मेडल, अंक तालिका में टॉप पर
नई दिल्ली। ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने एक और मेडल अपने नाम किया है। भारत ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। विजयवीर सिद्धू, गुरप्रीत सिंह और आदर्श सिंह ने टीम इवेंट में यह सिल्वर मेडल जीता है। भारतीय टीम ने अमेरिका के कीथ सैंडर्सन, जैक हॉबसन और हेनरी टर्नर को पीछे करके यह मेडल जीता है। भारतीय टीम ने 10-2 से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में वापसी की। क्वालिफिकेशन 2 में भारतीय तिकड़ी ने 552 अंक हासिल किए। तीन शूटिंग में 184, 178, 190 अंक हासिल किए।
इस जीत के साथ ही भारत ने आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में 13 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट अभी तक कुल 28 मेडल जीतकर पहले स्थान पर अपनी जगह बना रखी है। दूसरे पायदान पर रूस है, जिसने 5 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। तीसरे पायदान पर यूएसए की टीम है। आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के जबरदस्त प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। बता दें कि 27 मार्च को विजयवीर सिंह ने तेजस्विनि के साथ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। आज टूर्नामेंट का आखिरी दिन है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय शूटर्स का दबदबा देखने को मिला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
