ISSF World Cup Final: मनु भाकर ने जीता गोल्ड, बनाया 10मी एयर पिस्टल में जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: युवा निशानेबाजी सनसनी मनु भाकर ने 2019 आईएसएसएफ (ISSF) विश्व कप में इतिहास रच दिया है। उन्होंने गुरुवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में इस साल के टूर्नामेंट में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया है।

अपने जीत के साथ ही मनु भाकर ने अपने कुल 244.7 अंकों के साथ जूनियर विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस बीच, आईएसएस विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक महिला जीतने वाली वे केवल दूसरी भारतीय शूटर बन गईं हैं। इससे पहले हीना सिद्धू ने यह उपलब्धि अपने नाम की थी।

यशस्विनी देसवाल भी उसी स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं और फाइनल राउंड में छठे स्थान पर रही।

दूसरी ओर सर्बिया की जोराना अरुणोविक ने 241.9 के साथ रजत जीता, जबकि चीन की क्वियान वांग ने 221.8 के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में, अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वर्मा ने 588 के साथ योग्यता हासिल की, जबकि चौधरी 581 के साथ सातवें स्थान पर रहे।

इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनु और राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे थे।

क्वालिफायर में कुल मनु ने 292 और 291 अंकों के साथ क्रमश प्रेसीजन और रेपिड इवेंट में कुल मिलाकर 583 अंकों का योग हासिल किया।

इस बारे में ट्वीट करते हुए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने लिखा है-

गोल्ड ! मनु भाकर के शानदार खेल ने उनको आईएसएफ शूटिंग विश्व कप फाइनल में पहला स्वर्ण पदक दिलाया जो महिलाओं के 10मी एयर पिस्टल में मिला है। और साथ ही उन्होंने जूनियर वर्ल्ड स्कोर 244.7 भी दर्ज किया है। शानदार।

Story first published: Thursday, November 21, 2019, 11:27 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+