For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ISSF World Cup में भारत ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुषों की श्रेणी में जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल की इवेंट में टीम इंडिया ने सिल्वर मेडल जीता है। वहीं अमेरिका की टीम ने इसी श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता है। अमेरिका ने इस इवेंट में 16 अंक का स्कोर हासिल किया जबकि भारत ने 14 अंक हासिल किए। बता दें कि शूटिंग वर्ल्ड कप दिल्ली में चल रहा है। 18 मार्च से दिल्ली में वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई है जोकि 29 मार्च तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के 57 देशों के 294 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से 57 एथलीट इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे दो भारतीय खिलाड़ी और एक विदेशी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को हुए मुकाबले में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारतीय शूटर सौरभ चौधरी ने सिल्वर मेडल जीता था जबकि अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा शाहजार रिजवी पांचवे पायदान पर रहे। यशश्विनी देवाल ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता है। अपनी श्रेणी में उन्होंने कुल 238.8 अंक हासिल किए। जबकि मनु भाकेर ने सिल्वर मेडल जीता। उनके कुल अंक 236.7 थे।

बता दें कि इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे दो भारतीय शूटर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों रैपिड फायर शूटर्स को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि इन शूटर्स के कमरे में रह रहे बाकी के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए हैं, लिहाजा वो टुर्नामेंट का हिस्सा बने रहेंगे और आगे के मैच खेलेंगे। जो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनके नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 12:49 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+