ISSF World Cup: विजयवीर सिद्धू ने 25मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंड में जीता सिल्वर मेडल
नई दिल्ली। आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत के शूटर विजयवीर सिद्धू ने सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने यह मेडल 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में अपने नाम किया है। इससे पहले भारतीय टीम ने 50 मीटर राइफल में अपना दबदबा दिखाया था। भारत की ओर से तेजस्विनी सावंत और संजीव राजपूत मिक्स्ड डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। जबकि सुनिधी चौहान और एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अभी तक भारत इस टूर्नामेंट में 24 मेडल जीत चुका है, जिसमे 11 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत के बाद अमेरिका दूसरा सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला देश है। अमेरिका ने कुल 6 मेडल जीता है, जिसमे 3 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
फाइनल मुकाबले में संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के मिक्स्ड इवेंट में यूक्रेन के सेरी कुलिश और एना इलिना को 31-29 से हराया। वहीं ऐश्वर्य और सुनिधी की जोड़ी तीसरे पायदान पर रही और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों ने अमेरिका के टिमोथी शेरी और वर्जीनिया थ्रैशर को 31-15 से हराया। टूर्नामेंट में भारत पहले पायदान पर है जबकि अमेरिका दूसरे, डेनमार्क तीसरे स्थान पर है।
बता दें कि संजीव राजपूत टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप में अपना पहला मेडल जीता है। गोल्ड जीतने के बाद राजपूत ने कहा कि इस जीत ने मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ाया है। वहीं ऐश्वर्य ने वर्ल्ड कप में अपना तीसरा मेडल जीता है। पहली बार उन्होंने वर्ल्ड कप में तीन मेडल अपने नाम किया है। वहीं सुनिधि वर्ल्डकप में मेडल जीतने वाले मध्य प्रदेश की तीसरी शूटर हैं। बता दें कि आज आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का आखिरी दिन है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
