For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ISSF World Cup में दो भारतीय शूटर कोरोना संक्रमित पाए गए

नई दिल्ली। भारत में चल रहे ISSF विश्वकप के दौरान एक विदेशी शूटर के कोरोना पॉजिटव ने के बाद एक के बाद एक लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तीन और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमे से दो भारतीय खिलाड़ी हैं। नेशनल राइफल असोसिएश ऑफ इंडिया (NRAI) की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि दो भारतीय शूटर आईएसएसएफ विश्वकप में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में शिप्ट कर दिया गया है। सूत्र के अनुसार एक विदेशी महिला खिलाड़ी और दो भारतीय पिस्टल टीम के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हैं।

सूत्र के अनुसार ती शूटर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं,जिसमे से दो भारतीय पिस्टल टीम के खिलाड़ी हैं। जो विदेशी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित है वह दक्षिण अफ्रीका की हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए खिलाड़ियों के साथ कमरे में रह रहे बाकी के दो खिलाड़ी निगेटिव हैं और बाकी के खेल में हिस्सा लेंगे। बता दें कि महिला और पुरुष की 10 मीटर एयर राइफल का क्वालिफाईंग राउंट और फाइनल राउंट 20 मार्च को संपन्न हुआ है। जो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनके नाम उजागर नहीं किए गए हैं।

विश्वकप की शुरुआत 18 मार्च को हुई है और यह 29 मार्च तक चलेगा। भारतीय शूटर्स के लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी अहम है क्योंकि यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी टोक्यो ओलंपिक में लाभ मिल सकताहै। टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लिहाजा इस टूर्नामेंट के बाद माना जा रहा है कि टीम का ऐलान हो सकता है। दिल्ली विश्वकप में प्रदर्शन के आधार पर एयर पिस्टल और राइफल की श्रेणी में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना के बाद भारत और दुनिया के अन्य देशों के लिए यह पहला मल्टी नेशनल ओलंपिक इवेंट है। इसमे कुल 53 देश हिस्सा ले रहे हैं। कुल 294 एथलीट जिसमे 57 भारतीय भी शामिल हैं इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 9:06 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+