Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: टीम इंडिया में खेलकर बढ़ा आत्मविश्वास, अब KKR के लिए दोगुने जोश से कृष्णा हैं तैयार

चेन्नईः कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का कहना है कि उन्होंने भारतीय टीम में वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद अपने आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी हासिल की है। कृष्णा ने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में डेब्यू किया था। केकेआर की टीम आईपीएल में अपना पहला मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेलने जा रही है जोकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में भारत की ओर से 4 विकेट लिए थे और टीम को यादगार जीत भी दिलाई थी। कृष्णा ने कोलकाता नाइट राइडर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि, भारतीय क्रिकेट टीम में खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सपना पूरा होने के जैसा है। मैंने जो भी प्रशंसा हासिल की है उसने मेरा कॉन्फिडेंस लेवल बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है।

कृष्णा कहते हैं, "मेरा जो डेब्यू मुकाबला था उसमें मेरे ऊपर काफी दबाव भी था लेकिन विराट कोहली और बाकी सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी काफी सहायता की और मेरा विश्वास बढ़ाया जिसने मुझे काम करने में मदद की। मुझे बताया गया था कि मैं हमेशा फ्रंट फुट को ही टारगेट करता रहूं। हमने उस मैच में अच्छा कम बैक किया और जीत भी गए। तो मुझे सीखने को मिला है कि कितनी भी मुश्किल सिचुएशन हो लेकिन आप हमेशा पॉजिटिव बने रहिए।"

आपको बता दें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले साल प्लेऑफ में भी क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी क्योंकि वह पांचवें स्थान पर ही सिमट गए थे। प्रसिद्ध कृष्णा एक तेज गति के गेंदबाज माने जाते हैं जो टी20 छोटे फॉर्मेट में लगातार 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार भी निकाल सकते हैं और उन्होंने 24 मैच आईपीएल में अभी तक खेले हैं जिसमें उनको 18 विकेट मिले हैं लेकिन उनका इकोनामी रेट बहुत ज्यादा है जो कि 9.3 का है। कृष्णा अभी युवा हैं और एक एक्सप्रेस तेज गेंदबाज होने के चलते उनकी लाइन लेंथ भटक सकती है। हालांकि इस खिलाड़ी में बहुत संभावनाएं हैं जिसके चलते उनको भारत की अगली पीढ़ी का गेंदबाज बताया जाता है।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 18:35 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+