IPL 2021: KKR vs MI ड्रीम11, टिप्स, संभावित प्लेइंग XI, टीमों की जानकारी
नई दिल्लीः आईपीएल के 2021 सीजन में सभी टीमों ने अपने एक-एक मुकाबले खेल लिए हैं और अब एक तरीके से दूसरे राउंड के मैच शुरू हो चुके हैं। आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी। कोलकाता को अपने पहले मैच में जीत हासिल हुई थी और मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली थी। आप आईपीएल की रोमांचक प्रतियोगिता में माई खेल dream11 प्रिडिक्शन के जरिए भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

1. टीम न्यूज- मुंबई इंडियंस
टीमों के ऊपर बात करते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था और 159 रनों पर ही सिमट गए थे। हालांकि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था और अंतिम गेंद तक मुकाबला चलाया था। रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए हार्दिक पांड्या एक बार फिर से देखने लायक खिलाड़ी होंगे जिन्होंने पहले मैच में बॉलिंग नहीं की थी। हार्दिक का ऑलराउंड स्टेटस इस टीम के लिए काफी महत्व रखता है। इसके अलावा क्विंटन डिकॉक क्वारेंटाइन चल रहे हैं और शायद यह मुकाबला मिस कर सकते हैं लेकिन जिस तरीके से क्रिस लिन ने रोहित शर्मा के साथ शुरुआत दी थी उस को देखते हुए मुंबई इंडियंस की टीम अधिक चिंतित चिंतित नहीं होगी।

2. टीम न्यूज- कोलकाता नाइट राइडर्स
दूसरी और कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 रनों की जीत हासिल की थी और लगातार दूसरा मुकाबला जीतने की और देखेंगे उनके बल्लेबाजों ने पहले बैटिंग करते हुए बहुत ही बेहतरीन तरीके से मैच खेला था जहां पर नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी जैसे बल्लेबाज छाए रहे थे। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 9 गेंदों पर 22 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि कप्तान इयोन मोर्गन को कुछ रन बनाने की जरूरत होगी और आंद्रे रसैल पिछले मैच में केवल 5 रन बना पाए थे वह भी उसके ऊपर कुछ करने की सोच रहे होंगे।
IPL 2021 प्वाइंट टेबल अपडेट, पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में कौन कितना आगे

3. प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन / क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (wk), हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जेंनसन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, आंद्रे रसेल, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (wk), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह / कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, प्रसीद कृष्णा।

ड्रीम11 की भविष्यवाणी-
रोहित शर्मा, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, क्रुणाल पांड्या, पैट कमिंस, मार्को जेंसन, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
