Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: टर्निंग पिच पर कैसे करें बल्लेबाजी, खुद रोहित शर्मा ने बताई रणनीति

चेन्नई। IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा बताया कि चेपक की पिच टर्निंग पिच है और टर्निंग पिच पर बल्लेबाजी के लिए हम तैयार थे। रोहित ने कहाकि हमे पता था कि पिच टर्न करेगी और हम इसके लिए तैयार थे। मैच से पहले हमने काफी अच्छा प्रैक्टिस सेशन किया और हम जैसी उम्मीद कररहे थे वैसा ही हमने अभ्यास किया था।

रोहित शर्मा ने कहा कि जब आप टर्निंग पिच पर खेल रहे हैं तो आपको सक्रिय रहने की जरूरत है और निष्क्रिय होकर नहीं खेल सकते हैं। जब आप शीर्ष स्तर के गेंदबाज के खिलाफ खेलते हैं तो आपको उससे एक कदम आगे रहना चाहिए जोकि काफी अहम है। लिहाजा मैंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कुछ एडजस्टमेंट किया और यह समझने की कोशिश की कि गेंद कितना घूमती है या फिर गेंद बाउंस होने के बाद नीचे रहती है या फिर उछलती है। शॉट चयन करने से पहले मैंने इन बातों पर ध्यान दिया।

रोहित ने कहा कि मैंने मोईन अली को गेंदबाजी करते हुए बहुत देखा है, वो रफ में काफी अच्छी गेंदबाजी करते हैं और किसी भी गेंदबाज को स्वीप शॉट बहुत परेशान करता है क्योंकि इसके लिए गेंदबाज बहुत कुछ नहीं कर सकता है। यह सुरक्षित विकल्प भी होता है क्योंकि दोनों फील्डर बाउंड्री पर होते हैं, लिहाजा अगर टॉप एज भी लगता है कि गेंद सुरक्षित जगह पर गिरती है। स्वीप शॉट खेलने के पीछे हमारी यह सोच और रणनीति थी।

टर्निंग पिच पर लीच के खिलाफ बल्लेबाजी के बारे में रोहित ने कहा कि जब लीच गेंदबाजी कर रहे थे वो स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी कर रहे थे लिहाजा मेरे लिए यह जरूरी था कि कदमों का सही इस्तेमाल करूं, टर्न के साथ खेलूं ना कि सीधे लीच की ओर। मैं ये कोशिश कर रहा थाकि गेंद कवर्स और प्वाइंट के बीच में खेलूं। ऐसे में जिस रणनीति के साथ रोहित ने बल्लेबाजी की उससे साफ जाहिर है कि हर तरह की पिच और गेंदबाज के खिलाफ उनके पास बेहतर रणनीति है।

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 8:55 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+