Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: ईशान किशन को ओपनिंग से हटाना संजय मांजरेकर की समझ से बाहर

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम अपनी ओपनिंग जोड़ी के साथ लगातार बदलाव कर रही है। पहले दो मैचों में रोहित शर्मा को आराम करने के लिए बाहर बैठाया गया और अब तीसरे मैच में रोहित शर्मा वापस आ गए जिसके चलते ईशान किशन को नंबर 3 पर बैटिंग कराई गई। इन तीनों ही मैचों में केएल राहुल की बतौर ओपनर उपस्थिति रही और वे लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांझरेकर के लिए यह स्थिति समझ से बाहर है। किशन ने डेब्यू करते हुए दूसरे टेस्ट मुकाबले में धमाकेदार शतक बनाया था और रोहित शर्मा के लिए ओपनिंग में जगह देने के एवज में वे नंबर 3 पर आए और तीसरे मैच में कुछ नहीं कर सके।

इस बारे में ट्वीट करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा पहले टी20 के दौरान डेब्यू करते हुए इशांत किशन ने धमाकेदार पारी खेली थी और अगले ही गेम में उनको सलामी भूमिका में नहीं उतारा गया जो कि मेरी समझ से बाहर है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा, ईशान किशन और केएल राहुल दोनों ही नहीं चले जिसके चलते पावर प्ले में भारत ने 24 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे।

कप्तान विराट कोहली ने नंबर चार पर आकर 77 रनों की पारी खेली और अपने फॉर्म में लौटने का भरोसा दिया।

टीम मैनेजमेंट विश्व कप से पहले तक भारतीय टीम के पास मौजूद विभिन्न बल्लेबाज संयोजनों को आजमाना चाहता है लेकिन इससे चीजे अस्थिर भी हो रही हैं। भारत का टॉप ऑर्डर फिलहाल मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर की पेस के सामने बेबस है।

विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि यदिन आप टॉस गंवाते हैं तो जो मिल रहा है उसको अपनाएं। इंग्लैंड ने नई गेंद से धारधार गेंदबाजी की। पहले छह ओवरों में उन्होंने हमारा जीवन मुश्किल कर दिया।

कोहली के मुताबिक टीम इंडिया ने वापसी की कोशिशे करी लेकिन टीम का आत्मविश्वास दूसरी पारी में बहुत अच्छा नहीं था जो कि 157 रनों को डिफेंड करने के लिए होना चाहिए था।

Story first published: Wednesday, March 17, 2021, 12:04 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+