दिल्ली के मनीष अंडर..14 के फाइनल में
चंडीगढ. 13 फरवरी. वार्ता. दूसरी वरीयता प्राप्त दिल्ली के मनीष कुमार और तीसरी वरीयता प्राप्त पंजाब के रिषभ देव के बीच एआईटीए टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में लडकों की अंडर..14 स्पर्द्धा का फाइनल खेला जाएगा
मनीष ने आज यहां खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब के जसबीर सिंह को 6..0. 6..0 से रौंद दिया1 दूसरे सेमीफाइनल में रिषभ ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुये शीर्ष वरीयता प्राप्त निश्चय रावत को 7..6 . 6..3 से हरा दिया
लडकियों की अंडर..12 स्पर्द्धा में भी दिल्ली की सिमरन वाधवा सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं1 सिमरन ने हरसिमरन कौर की कडी चुनौती से पार पाते हुये 6..2. 5..7 6..3 से जीत हासिल की1 अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में हसैन धनोवा को नंदिनी शर्मा के खिलाफ 4..6 . 6..3. 6..2 से जीत इर्ज करने में कडी मशक्कत करनी पडी जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त विभूति खुल्लर ने निकिता बिश्नोई को 6..1. 6..0 से आसान शिकस्त दी
प्रेम.राणा 2227वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications