प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बाचतीच के दौरान नीरज चोपड़ा ने की खास मांग
टोक्यो, 08 अगस्त। ओलंपिक में जिस तरह से नीरज चोपड़ा ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया, उसके बाद अब नीरज चौधरी देश में अन्य खेलों को बढ़ावा देने की इच्छा रखते हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को फोन करके ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी। पीएम ने नीरज से कहा कि आपने काफी कड़ी मेहनत की औरकोरोा काल में भी आपने हिम्मत नहीं हारी, आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि देश ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता, देश के करोड़ो युवा आपसे प्रेरणा लेंगे। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान नीरज ने पीएम से अन्य खेलों को बढ़ावा देने की गुजारिश की।
पीएम मोदी से बातचीत के दौरान नीरज ने गुजारिश की कि देश में अन्य खेलों को भी बढ़ावा दिया जाए, उन्हें सपोर्ट किया जाए। हमारे देश में बहुत प्रतिभा है, जिस तरह से भी हो खेल को देश में आगे बढ़ाया जाए, उसके लिए पूरा सपोर्ट दिया जाए। अन्य खेलों को सपोर्ट दिया जाएगा तो देश ओलंपिक में अधिक मेडल जीत सकता है। नीरज ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश ने मेरा यहां तक सपोर्ट किया और अपना दुआएं दी उसकी वजह से ही मैं ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत सका हूं। नीरज ने इस उपलब्धि के बाद देशवासियों का भी शुक्रिया अदा किया।
इसे भी पढ़ें- नीरज ने यू-ट्यूब पर सीखी थी बेसिक तकनीक, भारत को शायद इस खिलाड़ी का भी थैंक्यू कहना चाहिए
जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में जब नीरज अपने आखिरी राउंड में थे तो उससे पहले ही नीरज का गोल्ड मेडल पक्का हो गया था,लिहाजा वह चाहते थे कि आखिरी थ्रो वो 90 मीटर तक फेंके। अपने आखिरी राउंड के अनुभव के बारे में नीर ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हो गया था कि पता नहीं कैसा थ्रो करूंगा, मैं अपने पर्सनल बेस्ट करने की कोशिश कर रहा था, अच्छा होता अगर मैं 90 मीटर से दूर फेंक पाता तो ज्यादा खुशी होती, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया। गौर करने वाली बात है नीरज के गोल्ड मेडल के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल 7 पदक जीतकर ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 87.85 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
