Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: RCB टीम के साथ कोहली ने नहीं भरी UAE की उड़ान, सामने आया कारण

नई दिल्ली: आईपीएल 2020 का खुमार अब धीरे-धीरे फैलना शुरू हो जाएगा। फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि टीमें दुबई में पहुंच चुकी हैं जहां पर 19 सितंबर से यह प्रतियोगिता खेली जानी है। प्रशंसक पहले से ही टूर्नामेंट के बारे में उत्साहित हैं। पिछले कुछ दिनों से, फ्रैंचाइजी विभिन्न अपडेट के साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अधिकांश टीमें पहले ही संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुकी हैं।

टीम के साथ फ्लाईट में नहीं दिखे कप्तान-

टीम के साथ फ्लाईट में नहीं दिखे कप्तान-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने भी शुक्रवार को एक तस्वीर डाली, जिसमें पूरी टीम को एक साथ यात्रा करते देखा गया। हालांकि, कप्तान विराट कोहली कहीं नजर नहीं आए।

इस तस्वीर में हर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ मौजूद था। हालांकि पैनी आंखों वाले फैंस की नजरों से ये बात छुप नहीं पाई कि विराट कोहली इस दौरान नजर नहीं आ रहे।

आखिर कोहली हैं कहां?

आखिर कोहली हैं कहां?

कुछ ही देर में इस बात को लेकर कई कमेंट्स किए जाने लगे जिसके कुछ ही घंटों बाद, RCB ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें 31 वर्षीय विराट कोहली को UAE की पृष्ठभूमि में पोज देते हुए दिखाया गया था। खुद विराट ने भी उस तस्वीर को डाला। फिर भी, विराट कोहली टीम के साथ क्यों नहीं थे, यह सवाल बना हुआ है।

हालांकि बाद में पता चला कि जैव सुरक्षा के मुद्दों के कारण विराट कोहली उड़ान में शामिल नहीं हो सके।

धोनी ने पहले ही बता दिया था कामरान बोल्ड होने वाले हैं- पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का खुलासा

सामने आया कोहली के गायब होने का कारण-

सामने आया कोहली के गायब होने का कारण-

UAE के लिए उड़ान भरने से पहले, RCB के सभी खिलाड़ी एक छोटे शिविर के लिए बेंगलुरु पहुंचे। यह वह जगह है जहां उन्होंने खुद को आइसोलेट किया और जैव-सुरक्षित बुलबुले में प्रवेश किया। हालांकि, फ्रैंचाइजी के कप्तान बेंगलुरु में टीम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने मुंबई में वापस रहने का फैसला किया और खुद को वित्तीय राजधानी में क्वारेंटाइन किया।

इस प्रकार, जैव-सुरक्षित बुलबुले के मानदंडों के चलते, विराट कोहली दुबई की उड़ान में टीम में शामिल नहीं हो सके। इसके बजाय, उन्होंने बैंगलोर मिरर की रिपोर्ट के अनुसार यूएई के लिए चार्टर फ्लाइट से अकेले उड़ान भरी।

अकेले ही चार्टेड विमान से दुबई निकले-

अकेले ही चार्टेड विमान से दुबई निकले-

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कोहली चल रही महामारी के कारण खुद को किसी भी तरह की जोखिम में नहीं डालना चाहते हैं। इसके अलावा, यूएई के लिए उड़ान भरने से पहले कप्तान ने मुंबई में खुद कोविद -19 के लिए भी परीक्षण किया।

"उन्होंने मुंबई में खुद को अलग कर लिया और कोविद -19 के लिए खुद का परीक्षण भी किया। इसलिए वह बेंगलुरु नहीं आ सके। उन्होंने मुंबई से एक चार्टर फ्लाइट से अकेले उड़ान भरी, "फ्रेंचाइची के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

Story first published: Saturday, August 22, 2020, 11:55 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+