सिडनी 06 जनवरी .वार्ता. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. ने भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में जहां तीन टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है वहीं भारत ने आस्ट्रेलिया के चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हाग पर भारतीयों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है1 भारतीयों का आरोप है कि हाग ने एक भारतीय खिलाडी को ..बास्टर्ड.. कहा था जो कि भारत में एक अपमानजनक शब्द माना जाता है1 भारतीयों के इस आरोप के बाद यह तो तय हो गया है कि यह मुद्दा अभी और भडकेगा1 गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने हरभजन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन पर ..बिग मंकी.. जैसी नस्लीय टिप्पणी की थी1 भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने सिडनी टेस्ट में आस्ट्रेलियाई खिलाडियों के व्यवहार की कडी आलोचना की है और हाग के खिलाफ भारत द्वारा लगाये गये इस आरोप ने आस्ट्रेलियाई खेमे को सकते में डाल दिया है1 राजसुनील2325वार्ता