India Vs Australia: तीसरे टेस्ट मैच पर कोरोना का साया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आया बड़ा बयान
India Vs Australia: सिडनी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तीसरे टेस्ट मैच को लेकर खड़े हो रहे सवालों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विराम लगा दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा गया की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच अपने तय समय के अनुसार होगा। दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सिडनी में न्यू साउथ वेल्स की सीमाओं को बंद कर दिया गया है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने एक बयान जारी करके कहा कि तीसरा वोडाफोन टेस्ट मैच ढाई हफ्ते के बाद खेला जाएगा। ऐसे में हमारे पास पब्लिक हेल्थ का आंकलन करने का पर्यापत् समय है। हमने तीसरे मैच के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है, यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ही खेला जाएगा। बता दें कि पिछले हफ्ते सिडनी में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिले हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से बयान में कहा गया है कि तय समय पर मैच कराने का हमारा अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कोरोना हॉटस्पॉट की सभी संभावनाओं के लिए तैयार है। सही समय पर मैच कराने के लिए हम हर संभव कदम उठा रहे हैं।
बता दें कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया दूसरी पारी में महज 36 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को 8 विकेट से मात देकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 36 रन के स्कोर पर ऑलआउट होकर भारतीय टीम ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
