IND vs ENG: बैटिंग में भी लड़खड़ाई भारत की पारी, नहीं चला कोहली-रहाणे का बल्ला
नई दिल्लीः भारत ने गाबा में जो कमाया उसका असर अगले ही मैच में गायब हो जाएगा यह कल्पना नहीं की गई थी। ये टीम वही है, बड़ा फर्क बस इतना है विराट कोहली कप्तान के तौर पर वापस लौट आए हैं। कोहली एडिलेड में 36 रन पर भारत के ऑल-आउट होने के बाद वापसी कर रहे हैं। मेलबर्न से लेकर गाबा तक जो बहादुर कहानी लिखी गई थी, वह कोहली ने टीवी पर बैठकर देखी थी। अब उनके लिए मैदान पर वापसी भी फीकी रही है।
जिस पिच को इंग्लैंड के बल्लेबाज ने बच्चों का खेल बना दिया था उसी पर भारतीय बैटिंग अभी तक लड़खड़ाती दिखी है। इंग्लैंड के 578 सरीखे एवरेस्ट स्कोर का पीछा करते हुए ना रोहित चले ना गिल। रोहित ने 6 बनाए तो गिल ने 29 लेकिन बड़ा विकेट गिरा है लंच के बाद।
चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर पारी को बनाने की भूमिका में लगे विराट कोहली को ओली पोप ने मात्र 11 रनों के निजी स्कोर पर कैच कर दिया है। कोहली ने 48 गेंदों पर संघर्ष किया और इस दौरान एक भी चौका नहीं लगा सके। आखिर वे डॉम बेस की बॉल पर शॉर्ट लेग में लपके गए।
हद तो तब हो गई जब अजिंक्य रहाणे भी आते ही बेस का शिकार बने। उन्होंने आगे निकलकर खेलना चाहा, गेंद हवा में गई और जो रूट ने हवा में कलाबाजी खाकर कमाल का कैच लपक लिया। इससे पहले शुभमन गिल का भी कैच एंडरसन ने बहुत खूबसूरती से पकड़ा था।
इसमें शक नहीं कि भारतीय शीर्ष क्रम की लुटिया पहली पारी में डूब गई है। अब चेतेश्वर पुजारा और पंत के ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी और दबाव है। जिस पिच पर भारतीय स्पिनर पानी भर रहे थे वहां डॉम बेस ने टेस्ट क्रिकेट के दो बेहतरीन बल्लेबाज सस्ते में ही आउट कर दिया।
सही ही बात है कि खेल में कब पासा पलट जाए ये कोई नहीं जानता। लेकिन गाबा के कुछ ही दिनों बाद हम भारत को उसके ही घर में ऐसे देखेंगे, इसकी कल्पना इतनी जल्दी नहीं की थी। अब भारत को यह मैच बचाने की कोशिश करनी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
