CSK vs SRH: प्लेइंग 11 में वापस लौटे मनीष पांडे, सीएसके की टीम मे भी हुए बदलाव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 23वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर सनराईजर्स हैदराबाद के लिये डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। डेविड वॉर्नर इस मैच में 5 के बजाय 4 मैचों में हार का सामना करने के बाद उतरे हैं, तो वहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स लगातार 4 मैचों में जीत कर आ रही है। टॉस जीतने के बाद वॉर्नर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे क्योंकि टूर्नामेंट में हमने अब तक यह करके नहीं दिखाया है। दिल्ली का मैदान पिछले मैदानों की तुलना में काफी अलग नजर आने वाला है लेकिन 40 ओवर्स के अंदर में इसमें ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।
वॉर्नर ने इस दौरान बताया कि वो आज के मैच में 2 बदलाव के साथ उतरे हैं, जहां पर विराट सिंह की जगह मनीष पांडे की वापसी हुई है तो वहीं पर अभिषेक शर्मा की जगह संदीप शर्मा की वापसी हुई है।
और पढ़ें: IPL 2021: आरसीबी के खिलाफ अमित मिश्रा से हुई बड़ी गलती, अंपायर ने लगाई डांट
वहीं सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस हारने के बाद कहा कि वो पहले ही गेंदबाजी करना चाहते हैं तो हार से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। हमारे खिलाड़ियों ने कल इस पर अभ्यास किया था और उन्होंने बताया कि मैदान पर ओस आ रही है और जब भी मैदान पर ओस होती है तो हम रनों का पीछा करना ही पसंद करते हैं।
सीएसके की टीम भी आज के मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है जिसमें लुंगी एंगिडी और मोइन अली की वापसी हुई है। धोनी ने इस मैच के लिये ड्वेन ब्रावो और इमरान ताहिर को बाहर बिठाने का काम किया है।
और पढ़ें: शिवम मावी ने कही ऐसी बात कि रो पड़े डेल स्टेन, जानें क्या बोले केकेआर पेसर
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, मोईन अली, लुंगी एंगिडी, दीपक चाहर।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, केदार जाधव, राशिद खान, जगदीश सुचिथ, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, खलील अहमद।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
