Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DK को याद आई 90 साल पुरानी कुख्यात 'बॉडीलाइन' सीरीज, एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट में ऐसा किया हुआ?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज 2023 सीरीज के लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान दोनों टीमों के गेंदबाजों की ओर से शॉर्ट पिच बॉल की ऐसी बरसात हुई है कि भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कुख्यात बॉडीलाइन सीरीज की याद आ गई है।

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड ने कंगारूओं को रोकने के लिए धुआंधार शॉर्ट बॉल को फेंका जिसके चलते उनको विकेट भी मिले, लेकिन बदले में कंगारूओं ने भी छोटी लंबाई की गेंदों की झड़ी लगा दी।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड एक समय 1 विकेट के नुकसान पर 188 रन था, लेकिन फिर कंगारूओं ने बाउसंर और शॉर्ट बॉल ही फेंकी और अंग्रेजों ने भी घुटने टेकते हुए खुद को 279 पर ढेर पाया। डीके ने एशेज के इस मुकाबले में इतनी सारी बाउसंर देखने के बाद 1932-33 क्रिकेट सीजन की वो भयावह सीरीज याद की है जिसको बॉडीलाइन के नाम से जानते हैं।

डीके ने ट्वीट किया है- लॉर्ड्स में एशेज का ये टेस्ट इतनी सारी शॉर्ट बॉल फेंकने के मामले में खास होने जा रहा है, 9 दशक पहले की बॉडीलाइन सीरीज के बाद किसी मैच में इतनी शॉर्ट बॉल फेंकी गई हैं। क्या आपको और कोई टेस्ट मैच याद आता है?

उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम के जबरदस्त बल्लेबाजों को रोकने के लिए इंग्लैंड की ओर से उनके शरीर को टारगेट करती हुई तेज गेंदबाजी की रणनीति अपनाई गई थी और बहुत सारे फील्डर को बल्लेबाज के पास लेग साइड में तैनात कर दिया गया था। ताकि बल्लेबाज गलती करे और कैच मिले। तब बाउसंर को लेकर नियम नहीं होता था। पूरी सीरीज में अंग्रेजों द्वारा भयानक और डराने वाले अंदाज में गेंदबाजी की गई थी।

'सिर पर गेंद लगने से मैंने अपना दोस्त खोया है', पीटरसन की 'बेतुकी' बात पर नाथन लियोन ने लगाई लताड़

तब डॉन ब्रैडमैन की मौजूदगी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी हद तक बॉडीलाइन गेंदबाजी के सामने खुद को बेबस पाई थी। अंग्रेजों ने वह सीरीज 4-1 से जीती थी। सीरीज का असर इतना गहरा हुआ कि ऑस्ट्रेलियन टीम और जनता में अंग्रेजों को विलेन की तरह से देखा गया। यहां तो दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्ते भी खराब हुए थे।

बाद में क्रिकेट में बाउसंर को लेकर नियम लाया गया। अब करीब 90 साल बाद दिनेश कार्तिक को मौजूदा एशेज सीरीज के नजारे देखककर बॉडीलाइन सीरीज की याद आ गई है।

Story first published: Sunday, July 2, 2023, 16:58 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+