Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिनेश कार्तिक ने क्यों छोड़ी कप्तानी? इयोन मोर्गन ने बताई वजह

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइर्डस के दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कप्तानी छोड़ते हुए इयोन मोर्गन को जिम्मेदारी सौंपी। अब मोर्गन ने मैच शुरू होने से पहले बयान जारी करते हुए वो वजह बताई जिसके कारण कार्तिक ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था।

मोर्गन ने बयान जारी करते हुए कहा, 'मैं हर किसी की तरह हैरान था। कल, कार्तिक ने मुझे जानकारी दी कि वह कप्तानी छोड़ना चाहता है और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि टीम के लिए यही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है'। मोर्गन ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बहुत ही निस्वार्थ काम है और यह उसका साहस भी दिखाता है, जिसने कप्तान होते हुए टीम को खुद से आगे रखा'।

इसके साथ ही मोर्गन ने कहा कि वह कार्तिक सहित नेतृत्व ग्रुप में अन्य खिलाड़ियों से मदद लेना जारी रखेंगे। मोर्गन ने कहा, 'मुझे इस टीम की कप्तानी जारी रखने में खुशी होगी। निश्चित रूप से अब उप कप्तान नहीं बल्कि कप्तान के तौर पर और उम्मीद करता हूं कि हमारे खिलाड़ियों के साथ काम जारी रखूंगा'।

इससे पहले कोलकाता टीम मैनेजमेंट की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार 'कार्तिक ने केकेआर के टीम मैनेजमेंट को खबर दी है कि वो अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देकर टीम की जीत के लिए और योगदान देना चाहते हैं। कार्तिक चाहते हैं इयोन मोर्गन को टीम का कप्तान बनाया जाए।'

मामले पर केकेआर टीम के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, "हम खुशकिस्मत हैं जो हमारे पास डीके जैसा कप्तान है, जो कि हमेशा टीम को आगे रखता है। ऐसा फैसला लेने के लिए हिम्मत चाहिए होती है। हालांकि हम उसके फैसले से हैरान है लेकिन हम उसकी इच्छा का सम्मान करते हैं।"

Story first published: Friday, October 16, 2020, 21:44 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+