Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs WI: होल्डर की बॉलिंग ने तोड़ा 72 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लैंड में बने विंडीज के बेस्ट कप्तान

ENG vs WI 1st Test: Jason Holder best bowling figures with a record 6-wicket haul | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: लंबे समय बाद (लगभग 4 महीने) क्रिकेट की मैदान वापसी देखनी जितनी सुखद रही उतना ही मजेदार इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है। सबको उम्मीद थी कि मेजबान इंग्लैंड आसानी से कैरेबियाई टीम पर हावी हो जाएगा लेकिन हुआ इसके उलट। जेसन होल्डर ने आगे से बढ़कर अगुवाई करते हुए इंग्लिश टीम को अपनी गेंदबाजी से हिला दिया है।

होल्डर ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 6 विकेट करते हुए वेस्टइंडीज को ड्राइविंग सीट पर काबिज कर दिया है।

'होल्डर बनाम स्टोक्स' की जोरदार शुरुआत-

'होल्डर बनाम स्टोक्स' की जोरदार शुरुआत-

उनके साथी स्ट्राइकर शेनन गैब्रियल ने भी 4 विकेट लेकर कप्तान का साथ बखूबी निभाया और बेन स्टोक्स की टीम को पहली पारी में मात्र 204 रनों पर ढेर कर दिया।

ये बॉलर है मौजूदा दौर का सबसे हुनरमंद रिवर्स स्विंगर- सचिन तेंदुलकर ने बताया नाम

इस सीरीज के शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स और होल्डर के बीच 'कौन है बेस्ट ऑलराउंडर' वाली प्रतिद्वंदता की खूब चर्चा हुआ। सचिन तेंदुलकर ने माहौल तब और उत्सुकता भरा कर दिया जब उन्होंने ब्रायन लारा से कहा कि होल्डर शायद मौजूदा समय के सबसे कम आंके जाने वाले प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं। और अब ऐसा लगता है स्टोक्स बनाम होल्डर में पहली बाजी विंडीज कप्तान के हाथ में लगी है।

72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जेसन होल्डर ने-

72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जेसन होल्डर ने-

होल्डर ने जहां 6 विकेट लिए तो स्टोक्स ने 43 बनाए। यहां ध्यान देने वाली बात है कि स्टोक्स अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक रन स्कोरर रहे हैं।

वहीं, होल्डर ने जो किया है उसके दम पर वे इंग्लैंड में बेस्ट बॉलिंग करने वाले पहले कैरेबियाई कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 72 साल पुराना रिकॉर्ड धराशाई किया है जो कैरेबियाई बॉलर और कप्तान जॉन गोडॉर्ड ने 1948 में बनाया था। तब उन्होंने जॉर्जटाउन में इंग्लिश टीम के खिलाफ 31 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

बॉलिंग कप्तान के तौर पर चौथी बेस्ट बॉलिंग-

बॉलिंग कप्तान के तौर पर चौथी बेस्ट बॉलिंग-

दूसरा बेस्ट रिकॉर्ड 1966 में बना था तब महान गैरी सोबर्स ने लीड्स में 41 रन देकर 5 विकेट लिए थे। अब ये दोनों रिकॉर्ड पीछे रह गए हैं।

होल्डर का ये रिकॉर्ड इसलिए भी बिरला है क्योंकि बहुत कम गेंदबाज ऐसे होते हैं जो कप्तान भी हों। खासकर तेज गेंदबाजों को कप्तान बनते हुए देखना बहुत कॉमन नहीं होता।

'सबकी मिलीभगत थी': गांगुली ने किया खुलासा, कैसे उनको कप्तानी और टीम से हटाया गया

ऐसे में अगर ओवरऑल टेस्ट कप्तानों की बात की जाए तो होल्डर का ये आंकड़ा चौथा सर्वश्रेष्ठ है जो किसी भी टेस्ट कप्तान ने गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ बनाया है।

फिलहाल विंडीज आरामदायक स्थिति में-

फिलहाल विंडीज आरामदायक स्थिति में-

यहां नंबर एक पूर्व पाक कप्तान इमरान छाए हुए हैं जिन्होंने 1987 में लीड्स में 40 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

बता दें कि इंग्लैंड के 204 रनों पर सिमटने के बाद कैरिबाई बल्लेबाजों ने संतोषजनक शुरुआत की है जहां उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए थे। अभी तक का एकमात्र विकेट जेम्स एंडरसन को मिला है।

Story first published: Friday, July 10, 2020, 10:40 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+