2nd T20, AUS vs IND: 2 साल बाद टी20 क्रिकेट खेलने उतरेंगे नाथन लॉयन, बाहर हुए कैमरुन ग्रीन
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मैच कैनबरा के मोनुका ओवल मैदान पर शुक्रवार को खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-1 से वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम ने टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 11 रनों से हराया जिसके बाद अब उसे सीरीज के बचे दोनों मैच खेलने के लिये सिडनी पहुंचना है।
वहीं चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रविवार को सिडनी में खेले जाने वाले इस मैच से पहले अपने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करते हुए अपने दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन को शामिल करने का ऐलान किया।
और पढ़ें: 2nd T20: सिडनी मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, बाहर हो सकते हैं एरॉन फिंच
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में उसके ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की 2 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच साल 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह सीमित ओवर्स प्रारूप में अपनी जगह नहीं बना पाये थे।
नाथन लॉयन को ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये टेस्ट प्रारूप के मुख्य गेंदबाज के रूप में जाना जाता है जिन्होंने पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी की है और ऑस्ट्रेलियाई के लिये कई यादगार जीत दिलाने का काम किया है।
और पढ़ें: AUS vs IND: 'हम LoopHole ढूंढने में माहिर', कनकशन विवाद पर मांजरेकर ने भारतीय टीम पर ही कसा तंज
वहीं टीम मैनेजमेंट ने नाथन लॉयन को शामिल करने के लिये हरफनमौला खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन को रिलीज करने का फैसला किया है और उन्हें अब ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम से जोड़ा गया है। कैमरुन ग्रीन ने भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था और अच्छी पारी भी खेली थी, जिसके बाद उन्हें टी20 टीम में भी रखा गया था लेकिन अब उन्हें रिलीज कर ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लॉयन को 2 साल बाद वापसी करने का मौका दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
