रोडिक को रौंद फेरर मास्टर्स कप के फाइनल में पहुंचे
शंघाई. 17 नवंबर. रायटर. शानदार फार्म में चल रहे स्पेन के डेविड फेरर ने आज यहां अमरीका के एंडी रोडिक को 6..1 6..3 से रौंदते हुये टेनिस मास्टर्स कप के फाइनल में आसानी से जगह बना ली
फाइनल में उनका मुकाबला दुनिया के नंबर एक खिलाडी रोजर फेडरर और नंबर दो खिलाडी राफेल नडाल के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा
दुनिया के शीर्ष आठ खिलाडियों के बीच खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में फेरर ने रोडिक को बुरी तरह मात दी 1 राउंड राबिन में अपने तीनों मैच जीतकर अंतिम चार में पहुंचने वाले फेरर ने दर्शकों के जोरदार समर्थन के बीच पहला सेट महज 28 मिनट में 6..1 से जीत लिया 1 इस सेट में फेरर ने जोरदार सर्विस और बेहतरीन रिटर्न का प्रदर्शन करते हुये रोडिक को लाजवाब कर दिया1 दूसरे सेट में भी तस्वीर नहीं बदली और फेरर ने बेसलाइन पर शानदार खेल दिखाते हुये रोडिक की सर्विस तोडकर 4..2 की बढत ले ली 1 अंतिम गेम में फेरर ने दो मैच प्वाइंट जरूर गंवाये लेकिन रोडिक का रिटर्न शाट नेट में उलते ही उन्होंने 6..3 से यह सेट जीतकर खिताबी मुकाबले की तरफ अपने कदम बढा दिये 1 पूरे मैच में फेरर का जबर्दस्त दबदबा रहा और उन्होंने केवल 72 मिनट में इसे अपने नाम कर लिया
प्रेम.उप्रेती.रमेश1640रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications