सात मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की 4-1 से जीत
नागपुर, 14 अक्टूबरः भारत-आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 'नागपुर वनडे सिरीज' में आस्ट्रेलिया ने 18 रन से छठा वनडे जीतकर सात मैचों की श्रृंखला में 4-1 की अपराजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपनी झोली में डाल ली.
भरत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आज कहा कि गेंदबाजी में धार और कैचिंग में चुस्ती की कमी तथा बल्लेबाजी में मध्यक्रम की नाकामी आस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में यहां उनकी टीम की हार का कारण बनी.धोनी विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत की 18 रन से पराजय के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने हमें बहुत ही अच्छी शुआत दी थी, लेकिन इसके बाद हम लगातार विकेट गंवाते रहे. बीच के ओवरों में एक बड़ी साझेदारी हो जाती तो हम यह मैच जीत सकते थे. समूची श्रृंखला के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा कि हम किसी भी मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में नहीं चल सके. अगर हमें मैच जीतने हैं तो पूरे 100 ओवर तक बढिया क्रिकेट खेलना होगा.
वहीं आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम की जीत पर खुशी जताते हुए धुरंधर आलराउंडर एंड्रयू साइमंडस की जमकर सराहना की और कहा कि उनकी बेमिसाल शतकीय पारी ने टीम को छठे वनडे में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.पोंटिंग ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि हालांकि एक छोर से विकेट गिर रहे थे लेकिन साइमंडस ने दूसरे छोर से आस्ट्रेलियाई पारी को मजबूती से संभाले रखा. उनके प्रयास के बिना हम इतने बडे स्कोर तक नहीं पहुंच सकते थे आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि जब भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा था तब उनके स्पिनरों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
पोंटिंग ने कहा कि उन्हें इरफान पठान को नम्बर तीन और राहुल द्रविड को नम्बर चार पर देख कर गहरा आश्चर्य हुआ, जबकि भारत के पास ड्रेसिंग रुम में अच्छे स्ट्रोकप्लेयर मौजूद थे.अपनी नाबाद शतकीय पारी से आस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ आज छठा वनडे 18 रन से जिताने वाले एंड्रयू साइमंडस ने इस पारी को विशेष बताया है. नाबाद 107 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने साइमंड्स ने कहा कि मेरे लिए यह खासी विशेष पारी है. हमारी जब भी कोई साझेदारी बनती थी तो हम कोई विकेट गंवा बैठते थे, इसलिये मुझे क्रीज पर टिके रहना था. मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया और टीम को एक बड़े स्कोर तक ले गया. अपने कॉलम में भारतीय दर्शकों और अधिकारियों की आलोचना के बारे में पूछने पर साइमंडस ने कहा कि उन्होंने जो कुछ लिखा उसमें पूरी सच्चाई और ईमानदारी थी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications