आईपीएल के इतिहास में जोफ्रा आर्चर के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा। टी-20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है, लेकिन तेज गेंदबाजों ने इस बार अपनी अलग छाप छोड़ी और बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। इस बार कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, टी नटराजन जैसे गेंदबाजों का सामना करना किसी भी बड़े बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहा। इन गेंदबाजों की रफ्तार के सामने बड़ा से बड़ा बल्लेबाज जूझता नजर आया। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन टीम के अन्य खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके जिसकी वजह से राजस्थान की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही।
आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब अंक तालिका में सबसे नीचे रहने वाली टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट करार दिया गया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर थी। टीम ने 14 मैच में से सिर्फ 6 मैच में जीत दर्ज की जबकि 8 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन बावजूद इसके जोफ्रा ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया। जोफ्रा आर्चर ने 14 मैचों में 20 विकेट झटके। इस दौरान आर्चर का औसत 18.25 रहा। अहम बात यह है कि आर्चर ने इस बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 10 छ्क्के भी लगाए। यही नहीं तेज गेंदबाजों में सबसे किफायती गेंदबाज भी जोफ्रा आर्चर रहे हैं।
सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में कैगिसो रबाडा बाजी मार ले गए। रबाडा ने 17 मैचों में 30 विकेट अपने नाम किए। रबाडा का इकोनॉमी 8.34 का रहा, जबकि उनका औसत 18.26 का रहा। वहीं दूसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह रहे, उन्होंने इस सीजन में 27 विकेट लिए, ट्रेंट बोल्ट ने 25 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर ने अपने इस प्रदर्शन पर कहा कि वह आगे भी यह प्रदर्शन रखना चाहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
