Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'शाबाश कचरा शाबाश', कोहली के पिता बनने की खबर पर आए मजेदार रिएक्शन

Taimur Ali Khan trolled after the news of Virat kohli becoming a father| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जल्द ही पापा बनने जा रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के बेबी बंप की तस्वीर शेयर करते हुए दी। उन्होने यह भी बताया कि उनके घर अगले साल जनवरी महीने नया मेहमान आएगा।

तैमूर को किया ट्रोल

तैमूर को किया ट्रोल

जैसे ही कोहली के पापा बनने की खबर सामने आई तो उन्हें दुनियाभर से बधाईयां मिलने लगीं। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिले, जो खूब वायरल हो रहे हैं। कई ट्विटर यूजर ने तो करीना कपूर के बेटे तैमूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं एक यूजर ने हार्दिक पांड्या की फोटो एडिट करते हुए लिखा- 'शाबाश कचरा शाबाश।'

BCCI ने दी बधाई

कोहली और अनुष्का के इस ताजा एलान के साथ ही उनके दोस्तों, करीबियों और फैंस ने इस जोड़े को परिवार में नए सदस्य के आने के लिए शुभकामनाएं दीं। अनुष्का की पोस्ट पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और आलिया भट्ट ने बधाई दी, जबकि विराट के पोस्ट पर साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसि ने शुभकामनाएं दीं। वहीं बीसीसीआई ने भी कप्तान को बधाई दी।

2017 में की थी शादी

बता दें कि अनुष्का और विराट ने लंबे रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों ने इटली में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात 2013 में एक शैंपू ऐड के दौरान हुई थी। ऐड शूट के बाद दोनों कई बार साथ देखे गए, दोनों ने मुश्किल समय में एक-दूसरे का हाथ हमेशा थामे रखा। विराट खुद कई बार कह चुके हैं कि अनुष्का ने उन्हें बेहतर इंसान बनाया है और वो अपनी सफलताओं की क्रेडिट भी अनुष्का को देने से नहीं चूकते हैं।

Story first published: Thursday, August 27, 2020, 13:03 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+