खेल .क्रिकेट पाकिस्तान फैसल दो अंतिम . कोलकाता
फैसल ने कहा..अब सभी 11 खिलाडी फिट हैं 1 हालांकि पिछले तीन चार दिनों से शोएब की तबीयत ठीक नहीं थी 1 लेकिन जिस तरह से आज उन्होंने गेंदबाजी की और आक्रमकता दिखाई वह वाकई शानदार था 1... तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर के स्पिन गेंदबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा...तनवीर बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज भी हैं 1 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने स्पिन गेंदबाजी की है 1 चूंकि विकेट थोडा स्पिन ले रहा था इसलिए कप्तान ने उनका प्रयोग किया 1... फैसल ने भारतीय आेपनर वसीम जाफर के बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा ...जाफर ने शानदार बल्लेबाजी की 1 उनके बारे में बोलने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं 1उनको खेलते देखना अदभुत था 1... मैच के परिणाम के बारे मेें पूछने पर उन्होंने कहा...अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी 1 एक दिन मैच को बदल सकता है इसलिए बारे में अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी 1हमें परिस्थिति के अनुसार खेलना है और आप कुछ भी अनुमान नहीं लगा सकते 1... यह पूछने पर कि क्या दिनभर क्षेत्ररक्षण करना मुश्किल था फैसल ने कहा...हां दिनभर मैदान में रहना कठिन काम है 1 हालांकि गेंदबाज अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे और क्षेत्ररक्षक भी उनका पूरा साथ निभा रहे थे 1...सत्यकाम उप्रेती .प्रेम.200
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications