Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्वींसलैंड के हाथों परास्त हुआ श्रीलंका

chaminda vaasब्रिसबेन, 5 नवंबरः आस्ट्रेलिया को हराने के इरादे से यहां आई श्रीलंकाई टीम को पहले टेस्ट मैच की शुरूआत के ऐन पहले आज क्वींसलैंड टीम के खिलाफ अभ्यास क्रिकेट मैच में हार का सामना करना पड़ा.

इस राज्य टीम के खिलाफ मिली हार से श्रीलंका की तैयारियों को जबर्दस्त धक्का लगा है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आठ नवंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा. क्वींसलैंड ने मेहमान टीम की दूसरी पारी 226 रन पर समेटने के बाद जीत के लिए जरूरी 142 रन छह विकेट खोकर हासिल कर लिए. विजेता टीम के लिए क्लिंटन पेरेन ने नाबाद 62 और ऐश्ले नोफ्के ने नाबाद 21 रन बनाए.

हालांकि एक समय श्रीलंकाई गेंदबाजों ने क्वींसलैंड के पांच विकेट महज 51 रन पर समेटकर मैच में जीत की उम्मीदें जिंदा कर दी थीं. श्रीलंका के लिए फरवीज महरूफ ने 33 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि तूफानी गेंदबाज लसित मलिंगा के हिस्से दो विकेट आए, लेकिन पेरेन और नोफ्के की सोदारी ने यह मैच उनके हाथों से छीन लिया.

पेरेन ने 74 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 62 रन की आकर्षक पारी खेली. इससे पहले माइकल कास्प्रोविच और नोफ्के की धारदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज बेबस नजर आए. निचले क्रम में चामिंडा वास के तेजतर्रार 84 रन की पारी की मदद से मेहमान टीम का दूसरी पारी में स्कोर 226 तक पहुंच सका. नोफ्के और कास्प्रोविच ने तीन-तीन विकेट लिए. नोफ्के ने मैच में 57 रन देकर कुल आठ विकेट ठोकते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश की. अंतिम क्षणों में उन्होंने 21 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत भी दिलाई. इस आलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+