CPL 2020- अमेजन वारियर्स बनाम पैट्रियॉट्स: जानिए कैसी होंगी दोनों प्लेइंग इलेवन
नई दिल्ली 19 अगस्त: गुयाना अमेजन वारियर्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स सीपीएल 2020 में दिन के दूसरे मैच (3.30 AM IST, 20 अगस्त) बिगुल बजाएंगे, इन टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है इसलिए वे खाता खोलने के उत्सुक होंगे। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वारियर्स और पैट्रियट्स दोनों पहला मैच एक करीबी अंतर से हार गए थे।
तो, इस मैच से विजेता कौन बनेगा? MyKhel आपके सामने प्लेइंग इलेवन और अन्य विवरणों की जानकारी दे रहा है-
1. टीम न्यूज - गुयाना वारियर्स
वॉरियर्स को उनके शुरुआती मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने चार विकेट से हराया था। लेकिन वे उस मैच से कुछ सकारात्मक लेंगे। सुनील नारायण के अपार प्रयास के बावजूद, वे 16.4 ओवर तक मैच में थे। उनके पास शिम्रोन हेटमेयर का पचासा और फिर रोस टेलर द्वारा शानदार 33 रनों के तौर पर कुछ अच्छी चीजें हैं जो पहले मैच से ली जा सकती हैं। एक गेंदबाज के रूप में नवीन-उल-हक दो विकेट ले रहे थे और अनुभवी इमरान ताहिर हालांकि कुछ रन खर्च करा गए लेकिन दो विकेट लेने में सफल रहे। पैट्रियोट्स के खिलाफ उनको इन छोटी-मोटी गलतियों को सही करके मजबूत टक्कर देने की जरूरत है।
2. टीम न्यूज - सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स
वॉरियर्स की तरह, पैट्रियट्स को भी अपने शुरुआती मैच में गत चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने विरोधियों को उन्होंने भी टक्कर दी। उनके प्रदर्शन में सबसे बढ़िया बात यह रही कैसे उनके गेंदबाजों ने ताकतवर बल्लेबाजी को 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रनों पर ही सिमटा दिया। अनुभवी पेसर सोहेल तनवीर और रायड अमृत और शेल्डन कॉटरेल ने दो विकेट लिए और और अमृत और कॉटरेल ने चार ओवर के अपने पूरे कोटे में केवल 16 रन दिए। उन्हें उम्मीद होगी कि स्पिनर ईश सोढ़ी और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ भी अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे।
3. प्लेइंग इलेवन
पैट्रियॉट्स: एविन लुईस, क्रिस लिन, जोशुआ दा सिल्वा, बेन डंक, दिनेश रामदीन (wk), जेहमार हैमिल्टन, सोहेल तनवीर, रयाद एमरिट (कप्तान), ईश सोढ़ी, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल।
वारियर्स: ब्रैंडन किंग, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेटिमर, रॉस टेलर, निकोलस पूरण (wk), शेरफेन रदरफोर्ड, केमो पॉल, नवीन-उल-हक, रोमारियो शेफर्ड, क्रिस ग्रीन (कप्तान), इमरान ताहिर।
4. ड्रीम इलेवन
एविन लुइस, क्रिस लिन, शिमरॉन हेटमेयर, जोशुआ दा सिल्वा, रॉस टेलर, दिनेश रामदीन (wk), सोहेल तनवीर, रयाद एमरिट, शेल्डन कॉटरेल, नवीन-उल-हक, इमरान ताहिर।
5. मैच का विवरण
तारीख: 20 अगस्त
समय: 3.30 AM IST
स्थान: ब्रायन लारा अकादमी लाइव
टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: फैनकोड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
