निशानेबाजों और तीरंदाजों से रहेंगी उम्मीदें..कलमाडी
नई दिल्ली 29 नवंबर .वार्ता. भारतीय आेलंपिक संघ .आई आे ए. के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने आज कहा कि अगले साल होने वाले पेइचिंग आेलंपिक खेलों में निशानेबाजों और तीरंदाजों से पदक जीतने की उम्मीदें रहेंगी1 कलमाडी ने हर बार की तरह इस बार भी दोहराया कि आेलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ी अच्छी तैयारी कर रहे हैं1 उन्होंने कहा.. इस बार तैयारी पहले से बेहतर होगी और निशानेबाजों और तीरंदाजों से पदक जीतने की उम्मीद रहेगी1.. उन्होंने बताया कि पेइचिंग खेलों के लिए अब तक नौ निशानेबाजों ने विभिन्न वगो में क्वालीफ्ाई किया है. जबकि विश्व चैंपियन डोला बनर्जी समेत चार तीरंदाज भी क्वालीफ्ाई करने में सफ्ल रहे हैं1 एक मुक्केबाज ए एल लाकरा ने भी आेलंपिक में अपनी जगह पक्की कर ली है1 कलमाडी ने बताया कि एथलेटिक्स और तैराकी के क्वालीफ्ाइंग मुकाबले अगले साल अगस्त तक पूरे हो जाएंगे और उम्मीद है कि पहले से अधिक भारतीय खिलाड़ी इस बार आेलंपिक में हिस्सा लेंगे
यह पूछे जाने पर कि क्या इस बार भी आई आे ए का आेलंपिक पदक जीतने का दावा पहले की तरह हवाई होगा या फ्िर इन तैयारियों को 2012 में लंदन में होने वाले आेलंपिक खेलों की तैयारी माना जाए. कलमाडी ने कुछ ेंपते हुए कहा.. मेरा मानना है कि यह तैयारी हम दिल्ली में तीन साल बाद होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कर रहे हैं1.. उन्होंने कहा कि 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी पटरी पर है और सभी मोर्चों पर योजनाबद्ध तरीके से काम चल रहा है1 पुणे में अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल युवा खेलों की तैयारियां भी पूरी होने को हैं1 उन्होंने बताया कि इन खेलों में पहली बार राष्ट्रमंडल के सभी 71 संघों का प्रतिनिधित्व होगा1 उप्रेती पाथिव लखमी1538वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications