IPL 2020 : फाइनल में दिल्ली के सिर्फ 2 बल्लेबाज ही कर सके कमाल, अय्यर की पारी ने धोनी को पछाड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : आईपीएल सीजन-13 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं उतरा। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज शुरूआती ओवरों में ही भारी पड़ गए और दिल्ली टीम 7 विकेट खोकर सिर्फ 156 रन ही बना सकी। जिन बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, वो खरे नहीं उतरे। सिर्फ 2 बल्लेबाज ही कमाल कर सके, जिसकी बदाैलत दिल्ली सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

स्टोइनिस इस बार हुए फेल
क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक जुआ खेला। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को ओपनिंग भेजा जिन्होंने ताबड़तोड़ 38 रन बनाए थे। टीम को उम्मीद थी कि वो इस बार भी ऐसा ही खेल दिखाएंगे। लिहाजा उन्हें फिर से शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने के लिए भेज दिया गया, लेकिन वो पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए। उनके आउट होने के बाद तीसरे ही ओवर में अजिंक्या रहाणे भी 2 रन बनाकर चलते बने। टीम के 22 के स्कोर पर शिखर धवन(15) भी चलते बने। तीन विकेट जल्दी गिरने पर लगा कि टीम संकट में आ गई, लेकिन विकेटकीपर रिषभ पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को संभाला।

दोनों की साझेदारी रही अहम
चाैथे विकेट के लिए अय्यर और पंत ने 96 रनों की साझेदारी। इस बीच पंत ने इस सीजन का पहला अर्धशतक बनाया। हालांकि पंत 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 38 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 4 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। अगर पंत क्रीज पर थोड़ी देर और टिकते तो हो सकता था कि टीम का स्कोर 180 तक जाता, लेकिन कुल्टर नाइल की गेंद पर वह हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे।

अय्यर की पारी रही अहम
यह तो शुक्र था अय्यर का जिन्होंने अंत तक टिके रहने का दम रखा। अय्यर ने 50 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए जिसमें 6 चाैके व 2 छ्के शामिल रहे। फाइनल मैच की अय्यर की यह पारी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भारी पड़ी है। अय्यर ने फाइनल में बड़ी पारी खेलने के मामले में धोनी को पछाड़ा। धोनी ने 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 63 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
