जीत का सिलसिला बरकरार रखेगी टीम इंडिया.. कुंबले
नयी दिल्ली 09 अक्टूबर.वार्ता. भारतीय टेस्ट टीम के नवनियुक्त कप्तान अनिल कुंबले ने उम्मीद जतायी है कि उनकी अगुवायी में .टीम इंडिया. जीत का सिलसिला बरकरार रखने में सफल रहेगी
कुंबले ने वेबसाइट .क्रिकइंफो. को दिये साक्षात्कार में कहा कि वह गत तीन..चार वर्षों से टेस्ट क्रिकेट में भारत के बढिया प्रदर्शन का सिलसिला अपने कार्यकाल में भी जारी रखने की मंशा रखते हैं 1 उन्होंने कहा कि वह भारत को टेस्ट क्रिकेट में और आगे ले जाना चाहेंगे जिसकी शुरूआत पाकिस्तान के खिलाफ बढिया प्रदर्शन से होगी
37 वर्ष की उम्र में पहली बार टीम की कमान संभालने वाले इस दिग्गज लेग स्पिनर ने कहा... बतौर कप्तान मैं चाहूंगा कि मेरी टीम निरंतरता के साथ अच्छा प्रदर्शन करे 1 हमारा ध्यान बिना किसी भय के सकारात्मक क्रिकेट खेलने पर होगा 1... भारत के सर्वाधिक सफल गेंदबाज कुंबले को गुरूवार रात राष्ट्रीय चयनसमिति ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी 1 राहुल द्रविड के गत सितंबर में दिये इस्तीफे से रिक्त हुयी जगह को भरने के लिए पहली पसंद मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर थे लेकिन उनके इंकार के बाद कुंबले को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है
प्रेम .प्रेम .1809जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications