Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुवैत अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल मैचों से निलंबित

kuwait football assosiationबैंकाक, 31 अक्टूबरः अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) ने कुवैत में इस खेल पर सरकार के बढ़ते दखल के कारण इस खाड़ी देश को अंतर्राष्ट्रीय मैचों से निलंबित कर दिया है. कुवैत पर यह निलंबन लगने के कारण वह विश्व कप 2010 के लिए होने वाले क्वालीफायर मुकाबलों में नहीं खेल पाएगा. कुवैत को अगले महीने के दूसरे पखवाड़े में दूसरे दौर के क्वालीफाइंग मुकाबले खेलने थे.

फीफा ने कुवैत फुटबाल संघ के गत नौ अक्टूबर को हुए चुनाव को खारिज करते हुए कहा कि कुवैत ने इस चुनाव के पहले अंतरिम बोर्ड के गठन और सरकारी हस्तक्षेप कम करने की दिशा में जारी उसके निर्देश का पालन नहीं किया था. नौ बार गल्फ कप जीत चुके कुवैत ने 1982 में विश्व कप स्पर्द्धा में भी जगह बनाई थी. इस बार उसे पहले क्वालीफाइंग मुकाबले में भूटान के खिलाफ बाई मिल गया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+