Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मियांदाद ने हमेशा भाई..भतीजावाद को बढावा दिया.. सलाहुद्दीन

लाहौर 01 नवंबर. वार्ता. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे श्रंृखलाओं में मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद और चयनसमिति के प्रमुख सलाहुद्दीन अहमद के बीच आरोप..प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है

मियांदाद ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान की हार के लिए गलत चयन नीति को जिम्मेदार ठहराया तो तुरंत ही सलाहुद्दीन ने उनकी निष्ठा पर सवाल उठाते हुये उन पर भाई..भतीजावाद को बढावा देने का आरोप जड दिया

सलाहुद्दीन ने .द डान. अखबार से कहा कि चयनसमिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम चुनते समय मौजूदा समय के श्रेष्ठ खिलाडियों को चुना था 1 उन्होंने कहा... दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ हार के लिए चयनकर्ताओं और क्रिकेट बोर्ड को किस तरह जिम्मेदार ठहराया जा सकता है 1 मियांदाद का यह बयान नकारात्मक मनोदशा का सूचक है 1... उन्होंने कहा कि मियांदाद हमेशा से भाई..भतीजावाद को बढावा देते रहे हैं और इस सीरीज में भी उनके भतीजे फैसल इकबाल को टीम में न.न चुने जाने के बाद ही वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं 1 उन्होंने कहा कि मियांदाद खेल जीवन में भी अपने भाइयों अनवर और सोहैल को बढावा देने में लगे रहते थे

प्रेम.पार्थिव नंद1333 जारी.वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+