Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फेडरर ने कालोविच को परास्त किया

roger federerपेरिस, 2 नवंबरः दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर एक बार फिर क्रोएशिया के इवा कालोविच के खिलाफ़ संघर्ष करने के बाद उन्हें 6-3, 4-6, 6-3 से हराकर पेरिस मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे.

स्विट्जरलैंड के फेडरर को गत सप्ताह अपने गृहनगर बेसल में हुए स्विस इंडोर ओपन के दौरान भी कालोविच को सेमीफाइनल में हराने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा था. उनके लिए बुधवार का दिन भी इससे इतर नहीं रहा और कालोविच के खिलाफ उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

फेडरर ने पहला सेट 35 मिनट में ही जीतकर मैच जल्द समाप्त करने का इरादा जता दिया लेकिन कालोविच ने कुछ और ही ठान रखी था. दूसरे सेट में कालोविच ने फेडरर की सर्विस तोडकर सेट 6-4 से जीत लिया, लेकिन निर्णायक सेट में फेडरर ने अपनी सारी ऊर्जा झोंकते हुये मुकाबला अपने नाम कर लिया.

अगले दौर में उनका मुकाबला एक और खतरनाक खिलाड़ी अर्जेटीना के डेविड नल्बांडियन से होगा जिन्होंने 14वीं वरीयता प्राप्त स्पेन के कालोस मोया को 6-4, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर की बाधा पार की. फेडरर इस मुकाबले को जीतकर मेड्रिड मास्टर्स के फाइनल में नल्बांडियन से मिली शिकस्त का बदला जरूर चुकाना चाहेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+