जीव ने पहले दौर में एक कार्ड के साथ 3 अंडर-68 का स्कोर बनाया। इसी के साथ जीव संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर रहे। खास बात यह है कि वह शीर्ष पर चल रहे गोल्फरों से सिर्फ चार स्थान पीछे हैं।
प्रतियोगिता में शामिल लगभग सभी गोल्फरों ने धीमी शुरुआत की जबकि जीव पहले दौर से ही बढि़या खेले। ब्रिटिश ओपन में खेलने की योग्यता हासिल करने के लिए जीव के पास स्कॉटिश ओपन के रूप में यह आखिरी मौका है। वहीं ब्रिटिश ओपन में खेलने के लिए उन्हें इस प्रतियोगिता में पहले पांच में स्थान बनाना होगा।