वेटोरी ने जहीर को पीछे छोडा
नयी दिल्ली. 31 दिसंबर. वार्ता. न्यूजीलैंड के कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर डेनियल वेटोरी भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोडकर वर्ष 2007 में एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों मेंं सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं
वेटोरी ने क्वींसलैंड में आज बंगलादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए मात्र सात रन पर पांच विकेट लेकर इस वर्ष अपने विकेटों की संख्या 31 मैचों में 43 पहुंचा दी और जहीर को दूसरे स्थान पर छोड दिया1 जहीर के 2007 में 33 मैचों में 40 विकेट रहे
किवी कप्तान के इस मैच से पहले 30 मैचों में 38 विकेट थे लेकिन वह पांच विकेट लेकर एक टके में जहीर से आगे निकल गए1 वेटोरी ने इसके साथ ही अपने विकेटों की संख्या 207 पहुंचा दी और वह एकदिवसीय मैचों में क्रिस हैरिस को पीछे छोडकर न्यूजीलैंड के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा 20 मैचों में 39 विकेट लेकर 2007 में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची मेंं तीसरे स्थान पर हैं
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन. 28 मैच. 39 विकेट. चौथे. श्रीलंका के दिलहारा फरनांडो. 23 मैच. 38 विकेट. पांचवें. आस्ट्रेलिया के ब्रैड हाग. 27 मैच. 38 विकेट. छठे. वेस्ट इंडीज के डेरेन पावेल. 23 मैच. 38 विकेट. सातवें. इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिनटाफ . 22 मैच. 36 विकेट. आठवें. आस्ट्रेलिया के नाथन ब्रेकन.28 मैच. 36 विकेट. नौंवे और श्रीलंका के फरवीज महारुफ. 22 मैच. 35 विकेट. दसवें स्थान पर रहे
राज.प्रकाश नंद1606 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications