जीतने के लिए सब कुछोंक देंगे ..गांगुली
बेंगलूर. 10 दिसंबर .वार्ता. दोहरे शतकवीर सौरभ गांगुली ने आज कहा कि एम चेन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर अंतिम दो दिन पाकिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाजों को खासी मुश्किल का सामना करना पडेगा और भारत इस तीसरे और अंतिम टेस्ट को जीतने की भरसक कोशिश करेगा
तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर संवाददाताओं से बातचीत में पूर्व कप्तान ने कहा कि चौथे दिन के खेल में सुबह का सत्र मेजबान टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा1 उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस टेस्ट को निर्णायक परिणति तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है
पहली पारी में 239 रन बनाने वाले गांगुली ने कहा ..हमने पर्याप्त रन बना लिए हैं और अब हम पाकिस्तान को हराने के लिए अपना सबकुछोंक देंगे1.. गांगुली ने इस टेस्ट की पहली पारी में शानदार 239 रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने 626 रन का विशाल स्कोर बनाया
उन्होंने कहा कि पिच की खराब स्थिति के कारण भारतीय टीम को रिकार्ड 70 रन अतिरिक्त देने पडे1 इसके लिए विकेट कीपर दिनेश कार्तिक को जिम्मेदार नहीं ठहराने की जरूरत नहीं है
प्रकाश . उप्रेती प्रेम .1943जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications