4 बार शादी कर चुकी मशहूर सिंगर जेनिफर लोपेज ने बेसबॉल खिलाड़ी रोड्रिगेज से की सगाई
नई दिल्ली। अमेरिका की मशहूर सिंगर और फिल्मी इंडस्ट्री में काम कर चुकी जेनिफर लोपेज आखिरकार सबका दिल तोड़ते हुए रिटायर्ड बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज के साथ जिंदगी गुजारने का फैसला ले चुकी हैं। जेनिफर ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद रोड्रिगेज के साथ सगाई की। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक तस्वीर शेयर करते हुए दी, जिसमें वह अंगूठी पहनी दिखाई दे रही हैं।
जेनिफर प्रोड्यूसर के साथ-साथ एक मशहूर डांसर के लिए भी पहचानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी हाॅट तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। दुनिया में उनके प्रति कितनी दिवानगी है, इसका अंदाजा इंस्टाग्राम पर उनके उनके फोलोअर्स की संख्या देख लगाया जा सकचा है। जेनिफर के फोलोअर्स 88.4 मिलियन हैं। यह छठी बार है जब जेनिफर ने सगाई की है। वह इससे पहले 4 शादियां और 1 सगाई कर चुकीं हैं।
एलेन ली डीजेनेरेस के शो में जेनिफर ने बताया था कि वह और एलिक्स 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बेवर्ली हिल्स होटल में जेनिफर ने एलिक्स को देखा और उनके पास गईं। वहीं से उनके बीच प्यार की शुरुआत हुई। वहीं रोड्रिगेज बेसबाॅल के मशहूर खिलाड़ी रह चुके हैं, लेकिन वह नशीली दवाओं का सेवन करने के कारण बदनाम हो गए। उनपर 2014 को बैन लगाया गया था। रोड्रिगेज ने यैंकी के साथ एक विश्व श्रृंखला का खिताब जीता और 14 बार ऑल-स्टार रहे। वह एक लंबे करियर के बाद 2016 में मेजर लीग बेसबॉल से सेवानिवृत्त हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
