Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूथ ओलंपिक: 15 साल के जेरेमी लालरिननुगा ने रचा इतिहास, दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। अर्जेंटीना में चल रहे यूथ ओलंपिक में भारत के जेरेमी लालरिननुगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारोत्तोलन यानी वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल दिलाया।
जेरेमी ने कुल 274 किलो ग्राम (स्नैच में 124 और जर्क में 150 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। रजत पदक तुर्की के तोपटास कानेर ने 263 किलो वजन उठाकर जीता।वहीं, कोलंबिया के विलार एस्टिवन जोस को कांस्य पदक मिला।जेरेमी ऐजल (मिजोरम) के रहने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने विश्व युवा चैंपियनशिप में भी रजत पदक अपने नाम किया था। जेरेमे एशियाई चैंपिनशिप में रजत (युवा) और कांस्य (जूनियर) पदक जीत चुके हैं।

2010 के सिंगापुर यूथ ओलंपिक में भारत को 8 पदक मिले थे लेकिन भारत के हाथ स्वर्ण के मामले में खाली रह गए थे। ऐसा ही कुछ हाल 2014 के नानजिंग यूथ ओलंपिंक का रहा जहां भारत ने दो मेडल जीते तो थे लेकिन उनमे स्वर्ण पदक एक भी नहीं था।

इससे पहले मौजूदा युवा ओलंपिक में सोमवार को शूटर मेहुली घोष स्वर्ण पदक पाने से चूक गई थीं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

वहीं, थंगजान तबाबी देवी ने सोमवार को ओलंपिक स्तर पर भारत को जूडो में पहला पदक दिलाते हुए युवा खेलों में महिलाओं के 44 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। मणिपुर की एशियाई कैडेट चैंपियन तबाबी देवी को यूथ ओलंपिक के फाइनल में वेनेजुएला की मारिया जिमिनेज ने 11-0 से हराया।

Story first published: Tuesday, October 9, 2018, 12:52 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+