Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'पाजी चिंता मत करो, रन नहीं दूंगा', केएल राहुल बोले- ये सब कुछ कर सकता है

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने एक बार फिर दर्शकों को रोमांचक मैच देखने के लिए मजबूर किया है। इस सीजन में कई मैच पंजाब के लिए आखिरी पलों में खत्म हुए हैं, हालांकि ज्यादातक मुकाबलों उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आईपीएल सीजन-14 के 37वें मैच में पंजाब के शेरों ने सनराइजर्स हैदराबाद को अंतिम ओवर में मात देकर जीत हासिल कर ली। पंजाब ने 125 रन बनाए थे। उनके लिए मैच बचाना मुश्किल था, लेकिन गेंदबाजों ने सब खेल बदल दिया। वहीं मैच जीतने के बाद कप्तान केएल राहुल ने उस गेंदबाज की जमकर प्रशंसा की जो उन्हें चिंता नहीं करने के लिए कहता है।

यह गेंदबाज हरप्रीत बराड़। राहुल ने इस गेंदबाज के आत्मविश्वास को सराहा है। उन्होंने कहा, हरप्रीत हमारे लिए अच्छा साबित हुआ है, ये सब कुछ कर सकता है। हमारे लिए कुछ मैच खत्म किए हैं, हमें मैच में बनाए रखते हैं और मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हैं। जब भी मैं उसके नजदीक जाता हूं तो वो मुझसे कहता है कि पाजी चिंता मत करो, मैं रन नहीं दूंगा। उसका यही अंदाज है।'' हरप्रीत ने 4 ओवर में 25 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले सके। हालांकि उन्होंने दबाव बनाने का काम किया।

राहुल ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि हमने मनोरंजक क्रिकेट मैच खेले हैं और पिछले दो या तीन सालों से ऐसा कर रहे हैं। जेसन होल्डर ने बहुत अच्छा खेला। पहले उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लिए और फिर शानदार बल्लेबाजी की, एक ऐसी पिच पर जहां बड़े शॉट खेलना बेहद मुश्किल था। हम और 20-30 रन और बनाना चाहते थे लेकिन हम जीत हासिल करने में सफल हो गए। यह हमें विश्वास दिलाता है कि चाहे कैसी भी स्थिति हो, हमारे गेंदबाज विपक्षी टीम को आउट कर सकते हैं अगर हम कुछ सही स्कोर बना लेते हैं।''

उन्होंने कहा, ''मोहम्मद शमी ने शुरुआत की, वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, वार्नर और विलियमसन को आउट किया। हमारे स्पिनरों के लिए एक अच्छी लाइन और लेंथ में बसना आसान बना दिया। हमारे बल्लेबाजों को यह समझना होगा कि 160-170 का स्कोर भी सेफ नहीं है। अगर हमने कुछ साझेदारियां बनाई होतीं, तो हम 140-150 तक पहुंच सकते थे।''

Story first published: Sunday, September 26, 2021, 0:26 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+