शर्मनाक! शराब पीकर साथी खिलाड़ी के साथ गंदी हरकत करना चाहता था इंग्लैंड का यह क्रिकेटर, निलंबित
नई दिल्ली। एशेज सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुकी इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से शुरुआती दो मैचों में मुंह की खाने के बाद इंग्लिश टीम के एक खिलाड़ी ने पूरी टीम की फजीहत करा दी है। विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डकेट को अपने सीनियर खिलाड़ी के साथ गंदी हरकत करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच में इंग्लैंड लॉयंस की टीम का हिस्सा थे लेकिन इस घटना के बाद अनुशासन समिति द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
क्या था मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डकेट ने पर्थ बार में टीम के साथी खिलाड़ी जेम्स एंडरसन पर शराब फेंकने की कोशिश की। जिसके बाद उन पर ये कार्रवाई की गई है। ये घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है और उस वक्त इंग्लैंड टीम के सिक्योरिटी गार्ड वहां मौजूद थे, इसलिए पुलिस को नहीं बुलाया गया। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, '23 साल के इस खिलाड़ी को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ टीम में शामिल किया गया था, लेकिन शनिवार सुबह वह बाहर हो गए और अब उनके व्यवहार पर अनुशासनात्मक जांच की जाएगी'।
बेन डकेट इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट और 4 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2016 में भारत के खिलाफ खेला था, जिसे इंग्लैंड की टीम हार गई थी। इससे पहले भी ब्रिस्टल में हुए घटना को लेकर बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स को निलंबित कर दिया गया था। इसकी वजह से स्टोक्स एशेज सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
