जसप्रीत बुमराह ने सेलिब्रेट किए अपनी शादी के 30 दिन, संजना को बताया बेस्ट फ्रेंड
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह पिछले महीने काफी चर्चा में रहे और ऐसा पहली बार हुआ जब उनको क्रिकेट के बजाए दूसरे कारण से सुर्खियां मिली। बुमराह क्रिकेट में इतना प्रभाव छोड़ चुके हैं कि जब भी वे चर्चाओं में आते हैं तब या तो उन्होंने बहुत शानदार गेंदबाजी की होती है या फिर कई विकेट लिए होते हैं। लेकिन पिछली बार बुमराह जब चर्चाओं में थे तो इसका कारण उनकी शादी थी। बुमराह ने टीवी प्रजेंटर संजना गणेसन के साथ सात फेरे लिए हैं।

बुमराह ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर
27 साल के बुमराह ने संजना के साथ 15 मार्च को एक निजी समारोह में गुपचुप तरीके से गोवा में शादी कर ली थी। इस दौरान उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच भी मिस किया और सफेद गेंद सीरीज भी नहीं खेली। शादी के समारोह के बाद जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए वापस मैदान में आ चुके हैं। गुरुवार को बुमराह ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की जो कि उनकी शादी का पहला महीना पूरा होने के अवसर पर साझा की गई है। भारत के प्रीमियर तेज गेंदबाज ने संजना के लिए खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। उन्होंने संजना को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताया है।
IPL 2021: हार के बाद उठे सवाल तो SRH के कोच ने दी केन विलियमसन की वापसी पर अपडेट

अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ शादी का 1 महीना पूरा हुआ- बुमराह
इसके साथ ही बुमराह ने उनके साथ शादी करने को लेकर खुशी भी जाहिर की है। बुमराह ट्विटर पर प्यार बरसाते हुए लिखते हैं, "प्यार, हंसी, मजाक, लंबी बातचीत और शांति से भरा एक महीना पूरा हुआ। मेरा अपनी बेस्ट फ्रेंड से शादी का एक महीना पूरा हुआ।"
संजना स्टार स्पोर्ट्स के साथ काम करती है और अपने क्षेत्र में सफल स्पोर्ट्स प्रेजेंटर है। संजना भी अपनी शादी के बाद काम पर लौट आई हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में काम कर रही है। वह इस सीजन को स्टार स्पोर्ट्स के लिए कवर कर रही है और इससे पहले भी वह आईपीएल के अलावा कई क्रिकेट टूर्नामेंट कवर कर चुकी है जिसमें विश्वकप भी शामिल है। इसके अलावा संजना स्टार स्पोर्ट्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक शो की मेजबानी भी करती है। मजेदार बात यह है कि इस जोड़ी ने अपनी अपनी रिलेशनशिप के बारे में किसी को भनक नहीं लगने दी यहां तक कि मीडिया में भी ऐसी कोई चर्चा नहीं थी।

बुमराह-संजना की आईपीएल 2021 में बढ़िया शुरुआत-
जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वे मुंबई इंडियंस के ट्रंप कार्ड हैं और आईपीएल 2021 में अपनी बढ़िया शुरुआत कर चुके हैं। इस तेज गेंदबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में बढ़िया स्पेल फेंका था जहां पर उन्होंने 26 रन देकर दो विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने मुंबई की पहली जीत में भी कमाल का 19वां ओवर फेंका था। यह इस सीजन में मुंबई इंडियंस की पहली जीत थी जो कि उनको इस सप्ताह की शुरुआत में मिली थी। आईपीएल के पिछले सीजन में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के बेस्ट गेंदबाज थे जिन्होंने 15 मैचों में 23.77 की औसत से 27 विकेट हासिल किए थे। वह मुंबई इंडियंस के लिए 2013 में डेब्यू कर चुके हैं और तब से लेकर अब तक आईपीएल के सबसे बड़े सितारों में एक रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
