दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल: कड़े मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची से हारी सिंधु
नई दिल्ली। ओलिंपिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू को दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल 2017 के फाइनल में जापान की अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा। यामागुची ने सिंधु को फाइनल में 21-15, 12-21,19-21 से मात दी।
बता दें कि इससे पहले सिंधु ने अपने तीनों गेम जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। सिंधु ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए शनिवार को चीन की चेन यूफेई को सीधे गेम में हराकर दुबई सुपरसीरीज फानइल्स के महिला एकल के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।
दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने आठवें नंबर की चीन की खिलाड़ी को 59 मिनट में 21-15, 21-18 से हराया था। वहीं, दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची ने एक अन्य सेमीफाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को कड़े मुकाबले में 17-21, 21-12, 21-19 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।
बता दें कि अगर सिंधु ये खिताब जीत लेतीं तो वह भारत की पहली ऐसी महिला बन जातीं जिनके नाम दुबई सुपरसीरीज फाइनल का खिताब होता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
