For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगा- जोंटी रोड्स

नई दिल्ली। एक के बाद लगातार मैच हार रही टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी ने राहत भरा बयान दिया है। पूर्व टेस्ट खिलाड़ी जोंटी रोड्स मानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम 14 फरवरी से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप में कम से कम सेमीफाइनल में पहुंचने की काबिलियत रखती है।

रोड्स ने कहा कि वह मानते हैं कि भारत सेमीफाइनल में जरूर पहुंचेगा। रोड्स ने कहा कि मैं भारत को सेमीफाइनल में जाता देख रहा हूं लेकिन उसके बाद का उसका सफर पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि दूसरी टीमें कैसा खेल दिखाती हैं।

रोड्स ने यह भी कहा कि विश्व कप जैसे बड़े आयोजन में इस बात का कोई मतलब नहीं रह जाता कि कोई टीम आस्ट्रेलिया में बीते दो महीने से रहते हुए एक भी मैच नहीं जीत सका। रोड्स ने कहा कि विश्व कप में सभी टीमें नए सिरे से शुरूआत करती हैं और इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय टीम में किसी भी टीम को हराने की क्षमता है।

रोड्स ने कहा कि विश्व कप बिल्कुल नए सिरे से शुरूआत का मौका देता है। इसमें हर खिलाड़ी के उत्साह का स्तर आसमान पर होता है और वह अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता है। ऐसे में मैं यह नहीं देखता कि आस्ट्रेलिया में टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला गंवाने के बाद विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर कोई असर पड़ेगा।

विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ है। यह मैच क्रिकेट इतिहास का सबसे अधिक देखा जाने वाला मैच होगा क्योंकि इसके दर्शको की संख्या एक अरब से अधिक पहुंच जाएगी। भारतीय टीम ने मोहाली में पाकिस्तान को ही हराकर 2011 के फाइनल में जगह बनाई थी। विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों अब तक एक बार भी हार नहीं मिली है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+