IPL 2021 : कैसी होनी चाहिए मुंबई इंडियंस? आकाश चोपड़ा ने चुने 11 दमदार खिलाड़ी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस की बेस्ट प्लेइंग इलेवन को चुना है। आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल को चेन्नई में मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एक मैच के साथ होने वाली है।
मुंबई इंडियंस के पास लगातार तीन बार आईपीएल जीतने का माैका है। पिछले साल, वे आईपीएल खिताब को बरकरार रखने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के बाद केवल दूसरी टीम बनी थी। मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट जीतने के लिए एक बार फिर पसंदीदा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में, टीम में कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह जैसे कई बड़े नाम हैं। मुंबई इंडियंस को टीम के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना एक कठिन काम होगा, क्योंकि उनके सभी खिलाड़ी टाॅप लेवल के हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि चोपड़ा द्वारा उनके कार्य को थोड़ा आसान बना दिया गया है क्योंकि उन्होंने आईपीएल चैंपियन बनने के लिए एक मजबूत प्लेइंग इलेवन चुना।

तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार को चुना
आकाश चोपड़ा ने सलामी बल्लेबाजों के लिए कप्तान रोहित और क्विंटन डी कॉक को चुना। तीसरे नंबर पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव को रखा, जबकि चौथे स्थान के लिए किशन को चुना। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, "रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक के साथ, फिर सूर्यकुमार यादव और इशान किशन, जो इसे शीर्ष चार में जगह बनाते हैं। हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड - यह पहले सात में बनते हैं। आप उन्हें बल्लेबाजी क्रम से ऊपर और नीचे ले जा सकते हैं। "

ऐसा रखा गेंदबाजी क्रम
फिर उन्होंने जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर के साथ शुरुआत करके चार गेंदबाजों को चुना। शेष दो स्थानों के लिए, चोपड़ा ने कहा कि ट्रेंट बोल्ट एक हो सकता है और नाथन कूल्टर नाइल अन्य तेज गेंदबाज हो सकते हैं। चोपड़ा ने कहा, "शीर्ष सात के बाद, आपको केवल चार और खिलाड़ियों को चुनने की आवश्यकता है और आपने अब तक केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को चुना है। चार में आपके पास बुमराह और राहुल चाहर हैं। इसलिए, केवल दो ही बचे हैं जिनमें से एक आप ट्रेंट बोल्ट ले सकते हैं और उनके साथ आप नाथन कूल्टर-नाइल को माैका सकते हैं।''

आकाश चोपड़ा की मुंबई इंडियंस इलेवन:
रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (wk), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, और नाथन कूल्टर नाइल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
