For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Video: खली के बाद दूसरा भारतीय बना WWE चैंपियन, जानिए क्यों विवादों में है जीत

द ग्रेट खली के बाद जिंदर महल दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती है। जानिए क्यों विवादों में है इनकी ये बड़ी जीत?

द ग्रेट खली के बाद कोई भारतीय WWE की चैंपियनशिप अपने नाम करने में कामयाब रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जिंदर महल की। 10 साल बाद किसी भारतीय ने फिर से डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया है। भारतीय मूल के जिंदर महल ने रविवार को अमेरिका के रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE बैकलेश चैम्पियनशिप जीती है। हालांकि जिंदर महल भारतीय मूल के हैं लेकिन उनके पास कनाडा की नागरिकता है। आपको बता दें कि उनसे पहले 2007 में 'द ग्रेट खली' ने वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया था। माना जा रहा था कि जिंदर ये खिताब नहीं जीत पाएंगे लेकिन जिंदर को हल्के में आंकना अमेरिकी धुरंदर रैंडी को महंगा पड़ गया। जिंदर ने रैंडी को हराकर अपनी पहली चैम्पियनशिप जीती है। गौरतलब है कि कनाडा के नागरिक होने के बावजूद भी जिंदर के अंदर भारतीयता झसकती रहती है। यहां तक खुद जिंदर ने एक बार कहा था कि उन्हें WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस होता है। जिंदर का कहना है कि भारतीय फैन्स ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है जिसका लिए जिंदर उन्हें धन्यवाद कहते रहते हैं। जीत से खुश जिंदर ने कहा कि अब ये वेल्ट लंबे समय तक उनके पास रहेगी। उन्हें अब कोई नहीं हरा सकता। हालांकि रविवार को अमेरिका दिग्गज रैंडी का हारना कई लोगों के लिए किसी सदमें से कम नहीं था।


जिंदर महल और बड़ा विवाद
आपको बता दें कि जिंदर महल 50वें नंबर के ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने WWE चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। लेकिन जिंदर को लेकर विवाद बड़े ऊंचे हैं। महल ने जब रैंडी ऑर्टन को हराया तो लोगों को ये बात हजम नहीं हुई। अप्रैल में जिंदर महल स्मैकडाउन में हुए सिक्स पैक चैलेंज मैच में नंबर वन कंटेंडर बने थे। उस मसय भी खबरें आईं थी कि महल को जबरदस्ती आगे बढ़ाया जा रहा है। WWE पर तो यहां तक आरोप लगे हैं कि कई बार हारने के बावजूद उन्हें जल्दी ही इस बड़े टाइटल में जीता दिया गया। खबरों के मुताबिक भारत में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए WWE ने जिंदर महल को जिताया गया है।
देखें वीडियोः-

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+