For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जिनसन जॉनसन ने 42 साल बाद तोड़ा श्रीराम का बनाया खास नेशनल रिकॉर्ड

नई दिल्ली। खेल में हर रोज नए कीर्तिमान बनते बिगड़ते रहते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड सामने आया है। दरअसल 1976 ओलिंपिक गेम्स में भारत के श्रीराम सिंह ने 800 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया, जिसे तोड़ने में करीब 42 वर्ष का लंबा समय लग गया। जिनसन जॉनसन ने बुधवार को दिग्ग्ज खिलाड़ी श्रीराम के इस रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया नेशनल रिकॉर्ड बना डाला।5 8वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को केरल का प्रतिनिधित्व करते हुए 27 साल के जॉनसन ने 800 मीटर की रेस को एक मिनट 45. 65 सेकंड का समय लेकर गोल्ड जीता, साथ ही श्रीराम के 1 मिनट 45. 77 सेकंड के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। गौरतलब हो कि इसके साथ ही जोनसन ने इसके साथ ही एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। बता दें कि एशियन गेम्स का क्वालीफेशन मार्क 1 मिनट 47. 50 सेकंड है।

जीत के बाद ऐसे दी प्रतिक्रियाः इस शानदार सफलता के बाद जॉनसन ने कहा कि मैं अपनी फिजिकल फिटनेस को बेहतर कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि रेस शुरू होने से पहले मैं गोल्ड के लिए नहीं सोच रहा था। मैंने सिर्फ खुद से कहा कि मैं नेशनल रिकॉर्ड बनाउंगा। वहीं रिकॉर्ड टूटने पर श्रीराम ने कहा कि रिकॉर्ड होते ही टूटने के लिए, मैं खुश हूं कि जॉनसन ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा। जोनसन ने अलावा हरियाणा ने मनजीत सिंह ने 1 मिनट 46. 24 सेकंड का लेकर सिल्वर जीतने के साथ ही एशियन गेम्स में अपनी जगह पक्की कर ली।

Story first published: Thursday, June 28, 2018, 10:54 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+