
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है, वहीं इस खेल के 12वें दिन का 12वां गोल्ड जीतकर एक बार फिर जिनसन जॉनसन ने इस दिन को भारत के लिए यादगार बना दिया। शाम ढलते ही भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी आले दर्जे का देखने को मिला। जिनसन जॉनसन ने पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया वहीं दूसरी तरफ वीमंस 1500 मीटर में भारत की चित्रा ने 4.12 . 56 का समय लेकर भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया ऐसे में भारत के इन दोनों एथलीटों ने भारत के इस दिन को भी यादगार बना दिया। बता दें कि जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर इस मुकाम को हासिल किया वहीं 800 मीटर की रेस में भारत को गोल्ड जिताने वाले मंजीत सिंह 3.46.57 के समय के साथ चौथे पायदान पर रहे । इसके बाद भारत के लिए एक और खुशखबरी उस वक्त आई जब डिस्कस थ्रो में भारत की सीमा पुनिया ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताया।
Here's the GOLD number SIX for #TeamIndiaAthletics at #AsianGames2018 #JJ Jinson Johnson wins men's 1500m Final in style with the timing of 3:44.72
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 30, 2018
What a run in that last lap #JJ, simply superb!!@IndiaSports @g_rajaraman @Media_SAI @IndiaSports @Ra_THORe @asiangames2018 pic.twitter.com/ozEjtHAThA
वहीं इस दौड़ में ईरान के अमीर मुरादी ने तीन मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। इस शानदार पदकों के साथ भारत के पदकों की संख्या अब 57 हो गई है और जिसमें भारत के खाते में अब 12 गोल्ड और 20 रजत और 25 कांस्य आ गए हैं। बता दें कि आज का दिन भारत के एथलीटों के लिहाज से इस एशियन गेम्स का अंतिम दिन है। ऐसे में इस आखिरी दिन भारत के जॉनसन जिन्होंने कि 800 मीटर की रेस में सिल्वर जीता था उन्होंने इस मुकाबले में गोल्ड जीतकर देश का मान बढ़ाया है।